कायमगंज -फर्रुखाबाद 16 अप्रैल 2022
कहावत है कि इश्क दीवाना होता है । अगर इश्क परवान चढ़े तो अपनी मंजिल पाने के लिए हर कुर्बानी देने को भी तैयार हो जाता है। लेकिन इश्क का मकसद साफ और सही होना चाहिए। वैसे तो वालिग जोड़ा कानूनन अपना हमसफर बना सकता है। लेकिन फिर भी समाज की मर्यादाओं को आज भी ध्यान में रखकर ही शादी विवाह और निकाह जैसे सामाजिक बंधन वाले पवित्र रिश्ते एक दूसरे का हाथ थाम कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते हैं । किंतु कभी-कभी इसके इतर युवा वैवाहिक जीवन की डोर अपनी मर्जी से थामने को बेताब होने लगते हैं। ऐसा ही है मामला आज उस समय सामने आया। जब कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलाका निवासी प्रेमी मुस्तईन पुत्र मुकीम के घर पर बीती शाम उसके पड़ोसी शमशाद बंगाली की बेटी जा पहुंची। लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच कर पिछले समय से चले आ रहे अपने प्रेम प्रसंग का हवाला देते हुए। प्रेमी के साथ निकाह करने की बात कह रही थी। युवती की बात सुनते ही प्रेमी के परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कस्बा चौकी इंचार्ज रहमत ख़ाँ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर तथा दबाव बनाते हुए युवती को उसके घर भेज दिया। लेकिन प्रेमी की चाहत में बेजार हो रही प्रेमिका आज सवेरा होते ही फिर दोबारा अपने प्रेमी के घर जा धमकी और किसी भी हाल में बिना निकाह के वहां से न जाने की जिद करने लगी। मामले की गंभीरता देखते हुए एक बार फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने प्रेमी- प्रेमिका के घरवालों को युवती तथा युवक के साथ कोतवाली बुलाया। जहां काफी देर तक समझाने के बावजूद भी प्रेमी के इश्क में दीवानी युवती कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुई । आखिर दोनों के परिवार वालों की रजामंदी के बाद इन दोनों का मौलवी को बुलाकर धार्मिक रस्म के मुताबिक कोतवाली में ही निकाह करवा दिया गया। निकाह होने के बाद खुश दिखाई दे रही दुल्हन अपने पिया के साथ ससुराल वाले घर को रवाना हो गई।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug