KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

Picsart 26 07 01 17 41 28 560

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
कायमगंज/फर्रुखाबाद।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर मंगलवार को फर्रुखाबाद जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया।

Picsart 26 07 01 17 40 13 485
कायमगंज के दमदम स्थित सपा नेता अन्ने खान के आवास पर आयोजित समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में करीब 10 किलो का विशाल केक काटा गया। “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

समारोह को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सपा नेता अन्ने खान ने 53वें जन्मदिन के अवसर पर 53 पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने लोगों से हर शुभ अवसर पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी एकजुटता बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम पूरे उत्साह, भाईचारे और जोश के माहौल में संपन्न हुआ। जन्मदिन के इस आयोजन ने जहां कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी समाज को दिया।

इनसेट : पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कायमगंज।
सपा नेता अन्ने खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 53 पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की। पौधारोपण अभियान में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।
इस दौरान सलीम मिर्जा बेग, लाइक खां, तारीख खां, पवन अरोड़ा नाजिम खान उर्फ मामा, पवन अरोड़ा, कृष्णपाल यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोहेल खां, रमीज खान संतोष यादव अंकुर यादव अरविंद यादव अजय ठाकुर ,अजय उपाध्याय अजीत सिंह अमित यादव ,सनी पाठक के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांवड़ियों की बाइक में सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र गंभीर

KAIMGANJ NEWS –ढाई घाट जल लेने जा रहे थे महाकाल सेवा समिति के कांवड़िये, दमदमा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू मंडी में राज्य कर विभाग का बड़ा शिकंजा तीन बड़े कारोबारियों के गोदामों पर एक साथ छापा, 287.56 मीट्रिक टन से अधिक तंबाकू अधिगृहीत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तंबाकू कारोबार के लिए चर्चित कायमगंज में शुक्रवार को राज्य कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समर्सिबल का ट्रांसफार्मर उतारा, तेल-कॉपर लूट ले गए चोर

KAIMGANJ NEWS पोल से नीचे उतारकर ट्रांसफार्मर का खोखला ढांचा खेत में छोड़ा, रात में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज राउंडअप: रफ्तार का कहर, करंट का खौफ और अपराध पर पुलिस का शिकंजा

KAIMGANJ NEWS शाहजहांपुर से भगा ले गया था शातिर, पुलिस ने किशोरी को चंगुल से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 60 फुट गहरे कुएं में गिरी पांच साल की मासूम, तीन घंटे बाद निकली

KAIMGANJ NEWS –जहरीली गैस ने थामी रेस्क्यू की रफ्तार, ऑक्सीजन मास्क लगाकर कुएं में उतरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

KAIMGANJ NEWS –संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खीर का लालच देकर मासूम को ले गया चाउमीन विक्रेता, पुलिस ने दबोचा

KAIMGANJ NEWS महाकाल शोभायात्रा में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप—सीसीटीवी फुटेज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पारिवारिक कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान

KAIMGANJ NEWS मौत से पहले वीडियो में भाई-परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, तीन बेटियों के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes