KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
कायमगंज /फर्रुखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में सोमवार को एक केले के बाग में मांस के अवशेष तथा गंभीर रूप से घायल गोवंश मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी तशकील खां के केले के बाग में यह मामला सामने आया। बताया गया कि उक्त बाग को खेत मालिक ने गांव के ही एक व्यक्ति को लगान पर दे रखा है। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ सेवा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस तथा पशु चिकित्सा विभाग को दी।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बाद में शमशाबाद पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। टीम ने मौके से मिले मांस के अवशेषों सहित अन्य संभावित साक्ष्यों को एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय सचान ने घायल गोवंश का मौके पर प्राथमिक उपचार कराया। साथ ही मांस के अवशेषों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए मथुरा स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया। उपचार के उपरांत घायल गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचा दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मौके से मिले अवशेषों की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। खेत मालिक एवं बटाईदार से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव /दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांवड़ियों की बाइक में सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र गंभीर
KAIMGANJ NEWS –ढाई घाट जल लेने जा रहे थे महाकाल सेवा समिति के कांवड़िये, दमदमा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू मंडी में राज्य कर विभाग का बड़ा शिकंजा तीन बड़े कारोबारियों के गोदामों पर एक साथ छापा, 287.56 मीट्रिक टन से अधिक तंबाकू अधिगृहीत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तंबाकू कारोबार के लिए चर्चित कायमगंज में शुक्रवार को राज्य कर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समर्सिबल का ट्रांसफार्मर उतारा, तेल-कॉपर लूट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS पोल से नीचे उतारकर ट्रांसफार्मर का खोखला ढांचा खेत में छोड़ा, रात में[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज राउंडअप: रफ्तार का कहर, करंट का खौफ और अपराध पर पुलिस का शिकंजा
KAIMGANJ NEWS शाहजहांपुर से भगा ले गया था शातिर, पुलिस ने किशोरी को चंगुल से[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 60 फुट गहरे कुएं में गिरी पांच साल की मासूम, तीन घंटे बाद निकली
KAIMGANJ NEWS –जहरीली गैस ने थामी रेस्क्यू की रफ्तार, ऑक्सीजन मास्क लगाकर कुएं में उतरा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
KAIMGANJ NEWS –संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खीर का लालच देकर मासूम को ले गया चाउमीन विक्रेता, पुलिस ने दबोचा
KAIMGANJ NEWS महाकाल शोभायात्रा में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप—सीसीटीवी फुटेज[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पारिवारिक कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान
KAIMGANJ NEWS मौत से पहले वीडियो में भाई-परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, तीन बेटियों के[...]
Aug