Kaimganj news _नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Picsart 23 09 17 20 43 27 161

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 सितंबर 2023
विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के गांव उलियापुर में भाजपा नेत्री डॉ०मिथिलेश अग्रवाल के निर्देशन में , उन्हीं के स्वामित्व वाले अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर मेला का आयोजन किया गया । शिविर में आए 128 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । साथ ही उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई । शिविर आयोजन अवसर पर मोदी के जन्मदिन की खुशी में पीएम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मंदिर में पूजा अर्चना की गई । इस अवसर पर डॉ० मिथिलेश अग्रवाल ने शिविर में आए हुए ग्रामीण तथा मरीजों की कुशल – क्षेम पूछी । स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जिन मरीजों को उपचार की अधिक आवश्यकता थी । उन्हें डॉक्टर मंगल पांडे के द्वारा उपचार करने के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया । शिविर में आए सभी मरीजों का परीक्षण डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने किया तथा दवाइयां भी वितरित की । स्वास्थ्य मेले में ग्राम उलियापुर लालपुर याहियापुर पट्टिया चिलौली आदि ग्रामों के लोगों ने आकर स्वास्थ्य परीक्षण करा – कर , दवाइयां प्राप्त की । अधिकांश मरीज सर्दी जुकाम सिर दर्द पेट दर्द हड्डी रोग बीपी शुगर आदि के आए । स्वास्थ्य मेला शिविर में पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, मनोज गंगवार, रूपलाल राठौर , मोहित रस्तोगी, श्रीकांत ,नीरज कुमार, नितिन गंगवार ,विमलेश सक्सेना आदि संभ्रान्त जन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes