Kaimganj news –अंधेरा होते ही चोरों ने धावा बोल घर में घुस की चोरी

Picsart 23 09 17 20 32 18 472

Kaimganj news – चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत । लगभग हर घटना जांच की अंधेरी परतों में ही दबी रह जाती है । नहीं हो पा रहा है बाजिव ढंग से खुलासा
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 सितंबर 2023
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ढमढेरा का बताया जा रहा है । यहां की निवासिनी रामकुवांरी पत्नी नेकराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रात को वह घर पर अकेली थी । सारा काम निपटाकर छत पर सोने चली गई । रात के लगभग 1:00 बजे अचानक बत्ती गुल हो गई । अंधेरा छा गया । उसी समय कोई अज्ञात चोर घर में घुस आए । उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा । ताला तोड़कर कमरे में रखे संदूक से तकरीबन 15 किलो वजन के पीतल के बर्तन तथा उसके भतीजे प्रमोद के बर्तन कपड़े व अन्य सामग्री चोर चुरा ले गए । पुलिस ने चोरी की घटना की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 457 – 380 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया । इस घटना के बाद से इस गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है । अधिकांश लोगों का अनुमान है कि चोर कहीं बाहर से नहीं ,कोई जानकार गांव के ही लोग हैं। जिन्होंने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है । उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि बाहर का आदमी आएगा तो बत्ती जाने का इंतजार नहीं करेगा । उसे क्या मालूम बिजली कब आएगी और कब जाएगी । यह कोई गांव का ही होगा । जिसने बिजली जाते ही धाबा बोला और चोरी की घटना को अंजाम दे डाला | फिलहाल पुलिस ने जांच करने की बात कही है I देखना यह होगा कि जांच में पुलिस खुलासा कर पाएगी या फिर अन्य चोरी की घटनाओं की तरह यह घटना भी अंधेरी परतों में दबी रह जाएगी । इंतजार तो करना ही होगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes