Kaimganj news –ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Picsart 23 04 08 05 23 05 523

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 अप्रैल 2023
कभी-कभी लापरवाही खुद के लिए मुसीबत और दूसरे के लिए जान जोखिम में डालने वाली बन जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया। जिसके अनुसार ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक 10 वर्षीय मासूम की असमय ही मौत हो गई। वही लापरवाह आरोपी बन गया। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव गऊटोला, मजरा हमीरपुर खास का बताया जा रहा है।

IMG 20230428 WA0011

यहां के निवासी अजय कुमार पुत्र रामदास ने पुलिस को तहरीर देकर कराए गए पंजीकृत अभियोग में कहा है कि उसका 10 वर्षीय मासूम बेटा अर्पित कुमार गांव में ही रुखसार खान की बेटी की शादी समारोह में दावत खाने गया था। पिछली शाम समय लगभग 4:30 बजे जब वहां से लौट रहा था। उसी समय अचानक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी । बारिश से बचाव के लिए उसका बेटा उसके ही एक रिश्तेदार के ई -रिक्शा में बैठ गया। ठीक उसी समय पूरी लापरवाही से बहुत अधिक तेज गति से ट्रैक्टर दौड़ता हुआ बबलू शाक्य का ट्रैक्टर चालक शीबू पुत्र रघुवीर निवासी गांव गऊटोला, मजरा मऊरसीदाबाद ने उसी ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई- रिक्शा में बैठे उसके बेटे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर लापरवाह ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279- 304 ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes