Kaimganj news- सरकारी तंत्र पर किसान पंचायत में लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 30 अप्रैल 2023
भारतीय कृषक एसोसिएशन कायमगंज संगठन कार्यालय पर हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भेष बनाने से काम नहीं चलेगा- देश के नेता देश बनाने का काम नहीं कर रहे हैं। किसान नेताओं का मानना है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ,सरकारी कार्यालयों में बढ़ता भ्रष्टाचार, सरकारी अस्पतालों में मर्ज के अनुसार उपचार तथा दवाइयों का ना मिलना, स्कूल कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर हो रही खुली लूट, आदमी को परेशान कर दिवालिया कर रही है।
उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उच्च शिक्षा भला कैसे गरीब तथा मध्यम वर्ग का बच्चा प्राप्त कर सकेगा। क्योंकि उसकी तो भूख ही शांत नहीं हो पा रही है। सभी खाद्य वस्तुएं महंगी हैं। उसके बाद भी भाजपा सरकार खुद अपनी पीठ थप थपाने में लगी है। बैठक में कायमगंज मंडी समिति में जन सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यहां पानी बिजली सफाई कुछ भी नहीं है ,किसानों के माल की बिक्री का 9आर वाला मंडी का टैक्स चोरी किया जा रहा है।
व्यापारी व सचिव किसानों की कोई भी बात सुनने तक को तैयार नहीं है। इसी के साथ किसान नेताओं ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कायमगंज द्वारा की गई लूट, किसान यूनियन की मांगों को न मानना, अशुद्ध जल आपूर्ति ,मच्छरों की भरमार, नालियों में बदबू बजबजाते कीड़े, नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन का भुगतान न करना तथा उन्हें समय से वेतन एवं भत्ता न देना जैसे निवर्तमान पूर्व पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाए। साथ ही किसान नेताओं ने नगर वासियों से पूरी सावधानी के साथ जनहित में काम करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा है कि जिसे अजमा चुके हो, उसी पैमाने पर दृष्टि रखते हुए जनहित में कार्य करने वाले पालिका अध्यक्ष को ही अपना जनप्रतिनिधि चुना जाए। तभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। किसान पंचायत में मुख्य रूप से रामवीर जाटव, रागिव हुसैन खान, प्रताप सिंह गंगवार, मुन्ना लाल सक्सेना, जवाहर लाल शाक्य, शिवराज सिंह ,महिपाल सिंह राजपूत, विनीत कुमार सक्सेना ,हर्षवर्धन, मातादीन आदि भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सक्रिय सदस्य गण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct