KAIMGANJ NEWS दबंगों का तांडव: फेंसिंग काटी, बाउंड्री ढहाई, पेड़ों में लगाई आग; महिला को दी जान से मारने की धमकी

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS –पुस्तैनी जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर संग मिलकर दबंगों की दबंगई, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
कायमगंज, फर्रुखाबाद संवाददाता।
कोतवाली क्षेत्र के रुटौल गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर खेत की फेंसिंग काट दी, बाउंड्री वॉल ढहा दी और खड़े पेड़ों में आग लगा दी। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता रत्ना मिश्रा, निवासी चिलपुरा, कोतवाली फर्रुखाबाद, ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उनके 90 वर्षीय बीमार पिता का गांव रुटौल स्थित गाटा संख्या 178 में पुश्तैनी हिस्सा है। आरोप है कि उनके चचेरे भाई संजय मिश्रा और विजय मिश्रा ने वर्ष 2014 में धोखाधड़ी कर जमीन का एकपक्षीय बंटवारा आदेश करा लिया था, जिसका विवाद वर्तमान में एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है।
पीड़िता के मुताबिक रंजिश के चलते 28 जनवरी को आरोपियों ने खेत की तार फेंसिंग काट दी। इसके बाद 4 फरवरी को संजय मिश्रा ने गांव के हिस्ट्रीशीटर अजय यादव उर्फ खंजाची, सुशील दुबे, विमल मिश्रा, उमेश समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर खेत की बाउंड्री वॉल गिरा दी। जब पीड़िता विरोध करने पहुंची तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। आरोप है कि 6 फरवरी को दबंगों ने खेत में लगे करौंदे के हरे पेड़ों में भी आग लगा दी।
वृद्ध पिता की हालत खराब होने के कारण खुद पैरवी कर रही पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes