धीमी सेंध’ का बड़ा खेल! 265 बोरी अनाज पर हाथ साफ, वीडियो में कबूलनामे से खुला राज

Picsart 26 02 13 20 27 02 927

धीमी सेंध’ का बड़ा खेल! 265 बोरी अनाज पर हाथ साफ, वीडियो में कबूलनामे से खुला राज

🔥 महीनों तक ट्रेडिंग कंपनी से गायब होती रहीं बोरियां, व्यापारी को लगा लाखों का झटका
🔥 धान, बाजरा और सरसों की 265 बोरियां पार; आरोपी का वीडियो बना पुलिस का बड़ा हथियार
🔥 एसपी के आदेश पर तीन नामजद पर मुकदमा, माल मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी
कायमगंज, फर्रुखाबाद (संवाददाता)।
क्षेत्र के ग्राम ज्यौना में ट्रेडिंग कंपनी से महीनों तक सुनियोजित तरीके से अनाज चोरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने धीरे-धीरे धान, बाजरा और सरसों की कुल 265 बोरियां पार कर दीं। जब व्यापारी को चोरी की भनक लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
ज्योना निवासी शर्मा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर अनूप शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अक्टूबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच उनकी फर्म से करीब 160 बोरी धान, 40 बोरी बाजरा और 65 बोरी सरसों धीरे-धीरे गायब कर दी गईं। आरोप है कि गांव के ही नितिन कुमार, सचिन और सामोद निवासी ज्यौनी नगला तरा ने मिलकर इस ‘धीमी चोरी’ की वारदात को अंजाम दिया।
तहरीर के अनुसार आरोपी सामोद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अनाज चोरी करने की बात स्वीकार की है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपना माल वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
व्यापारी ने पहले थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes