दबंगों ने जड़ा मकान पर ताला ,पीड़ित गृह स्वामी प्रशासन की चौखट पर

Picsart 23 03 25 17 21 09 362

– सरकार की बुलडोजर नीति क्या इस पीड़ित को दिला पाएगी न्याय?
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मार्च 2023
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कला खेल का बताया जा रहा है। यहां के निवासी जुबेर पुत्र साबिर खान आज आयोजित थाना दिवस में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि साहब मैं आज से लगभग 9 महीने पहले रोटी रोजी की खातिर मेहनत मजदूरी करने बाहर गया था। जाते समय अपने निजी आवास पर ताला लगा गया था । मुझे 15 फरवरी 2023 को सूचना मिली की गांव कला खेल गिर्द निवासी सफ्दर, अख्तर, हामिद खान ने उसके मकान का ताला तोड़कर अपना ताला जड़ दिया। मैं घर आया तो अपने ही मकान के गेट पर दूसरा ताला लगा देखकर दंग रह गया। मेरे द्वारा ताला जड़ने वालों से संपर्क कर कारण जानना चाहा। तो इन लोगों ने कहा कि अब मकान मेरा है। क्योंकि मेरा कब्जा हो चुका है। अब इस कब्जे को मैं बरकरार रखूंगा । पीड़ित का कहना है कि ताला जड़ने वाले लोग काफी दबंग तथा झगड़ालू किस्म के हैं। इसलिए इन लोगों से मेरी सुरक्षा करते हुए इनके द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान पर लगाया गए ताले को खुलवा कर मकान को कब्जा मुक्त करा दिया जाए । क्योंकि यह लोग बात -बात पर मारपीट करने पर उतारू हो कर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। अब देखना यह है कि अवैध कब्जों पर शासन की बुलडोजर नीति क्या यहां भी इस पीड़ित को उसके मकान पर कब्जा दिला पाएगी अथवा नहीं? नतीजा आने तक इंतजार तो करना ही होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes