सहकारी संघ के चुनाव में लगभग हर जगह बनी निर्विरोध की स्थिति

Picsart 23 03 25 17 46 37 975

कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मार्च 2023

सहकारिता के चुनाव प्रारंभिक सहकारी ऋण समितियों के निर्वाचन से प्रारंभ हुए थे । उसी समय नामांकन प्रक्रिया से लेकर अध्यक्ष -उपाध्यक्ष के चुनाव तक सत्ता की हनक साफ तौर पर दिखाई दे रही थी । परिणाम स्वरूप वही हुआ जो पहले से विरोधियों को आभास हो रहा था। इसके बाद दूसरे चरण में सहकारी संघों/ पूर्ति भंडारों का निर्वाचन शुरू हुआ, अन्य औपचारिकताओं के उपरांत आज विकासखंड कायमगंज परिसर में स्थित निर्वाचन कक्ष में नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किए गए। मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सहकारी संघ बरखेड़ा पर 11 संचालक मंडल के सदस्यों के पदों के सापेक्ष केवल 10 प्रतिनिधियों एवं संस्थागत उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। ठीक इसी तरह सहकारी संघ कंपिल के संचालक मंडल सदस्य निर्वाचन के लिए दोनों प्रकार के उम्मीदवारों ने 11 पदों के सापेक्ष मात्र10 उम्मीदवारों ने अपने- अपने नामांकन पत्र जमा किए। इस तरह इन दोनों सहकारी संघों पर एक-एक सामान्य संचालक मंडल सदस्य का नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। बताया गया कि संचालक मंडल की पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के बाद सहकारी नियमावली के अनुसार रिक्त पद को आमेलन प्रक्रिया द्वारा पूरा कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विकासखंड के अंतर्गत सहकारी संघ सिवारा खास के लिए भी 11 संचालक मंडल सदस्यों के पदों के सापेक्ष 11 नामांकन पत्र ही निर्वाचन अधिकारी को उम्मीदवारों द्वारा सौंप कर अपना- अपना नामांकन उम्मीदवारों ने कराया है। इस तरह कहीं भी मतदान की नौबत नहीं आएगी। हर जगह निर्विरोध चुनाव संपन्न होने का रास्ता साफ हो गया है। अब केवल नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के संचालक मंडल सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित होना ही बाकी बचा है। निर्धारित समय पर संभवत: यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes