Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रूखाबाद
भारतीय किसान यूनियन( हरपाल गुट) ने प्रधानमंत्री,रेलमंत्री,मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित एक छः सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सौंपा।
जिसमें कहा गया है कि अवारा मवेशियों के कारण किसानों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार ने टिन शेड डलवाए हैं। वहां टैग सहित मवेशियों को रखा जाए। जिससे किसानों की फसलों का नुकसान न हो और उन्हें निजात मिल सके। अधिक वर्षा के कारण किसानों की फसले नष्ट हो चुकी हैं। उनका बैंक का कर्जा मुक्त किया जाए। सरकार ने मंडी समिति में किसानों की फसलों के लिए टिन शेड लगवाए हैं। जबकि मंडी के कर्मचारी व अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उन पर व्यापारी कब्जा किए हैं ।उन्हें अविलम्ब खाली कराया जाए। ग्रामीणों में कई दबंग लोग कूड़ा कचरा सड़क पर डाल रहे हैं। जिससे प्रशासन को पूर्व में भी अबगत कराया जा चुका हैं। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्राइवेट खाद विक्रेता किसानों को मूल्य दर से अधिक में खाद बेच रहे हैं। उनके लाइसेन्स निरस्त किए जाएं। दूर संचार कम्पनियां उपभोक्ताओं के साथ धोखा कर रही हैं। इन कम्पनियों पर कार्यवाही करते हुए पूर्व की भांति मोबाइल रिचार्ज कराने की व्यवस्था लागू की जाए। उक्त मामले के सम्बन्ध में 12 अगस्त को राश्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में एक पंचायत ईको गार्डन लखनऊ में होगी ।जिसमें भाकियू का एक दल बिना टिकट किसान पंचायत करने जाएगा। जिसमें रेल कर्मचारियों द्वारा यदि किसानों के साथ कोई र्दुव्यवहार किया , तो उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष डा0 प्रेमचन्द्र सक्सेना,सूरजपाल सिंह शाक्य,हुकुम सिंह यादव,रामचरन राजपूत,रामभरोसे,रमेश चन्द्र पाल,मोतीलाल शाक्य,हरिलाल राजपूत आदि किसान नेता उपस्थित रहे।
घर में घुस कर युवक के साथ मारपीट,मुकदमा दर्ज
कायमगंज /फर्रूखाबाद
घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
क्षेत्र के गांव लुधइया निवासी सुखवीर सिंह पुत्र खुशीराम ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गुरूवार की शाम वह अपने घर पर खाना खा रहा था तभी ग्राम लुधइया नगरिया निवासी गोविन्द पुत्र सर्वेश अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने मुझे लाठी-डंडो से मारना पीटना शुरू कर दिया और घर में रखा सामान भी तोड़-फोड़ दिया।मारपीट में युवक के गम्भीर चोंटें आई। शोर गुल सुन पिता,भाई,बहिन,भाभी आदि लोग आईं तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct