Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद ग्रीनएक्सप्रेसवे हटाए जाने को लेकर भाकियू नेताओ ने पंचायत के जरिए सरकार की बादा के खिलाफ परआक्रोश जताते हुए कहा , अगर ग्रीन एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद से हटाया गया तो दिल्ली तक आंदोलन होगा ।
जानकारी के अनुसार शनिवार को भाकियू हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व मे किसानों की पंचायत कार्यालय गंगा रोड शमशाबाद में हुई। पंचायत में प्रमुख समस्याओं पर चर्चा कर निस्तारण की मांग की गई। पंचायत में किसानो ने सरकार की बादा खिलाफ को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि नोएडा से कानपुर तक ग्रीन एक्सप्रेसवे वाया फर्रुखाबाद से निकाला जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाकियू द्वारा फर्रुखाबाद से दिल्ली तक आंदोलन होगा।
इनसेट:-
तहसील में कर्मचारियों द्वारा किसानों के शोषण का लगाया आरोप-
कायमगंज,
तहसील कायमगंज में कर्मचारियों द्वारा किसानों का जबरदस्त शोषण जारी है। भूमि सीमांकन के नाम पर 10 से ₹20,000 प्रति बीघा धन उगाही का खेल जारी है, फिर भी ठीक से माप नही होती, विरासत पर ₹10,000 तक वसूली हो रही है। अंकुश लगाकर शोषण रोका जाए।
इनसैट:-
सीएचसी में नेत्र चिकित्सक की नियुक्ति के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बंधा की बताई जरूरत
शमसाबाद/ फर्रुखाबाद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद जहां नेत्र चिकित्सक नहीं, इलाज के लिए लोगो को या तो निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर बाहर जाना पड़ रहा है। जिससे आंखो के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए। ढाई घाट शमशाबाद गंगा पुल से पश्चिम की ओर बांध बनाकर गंगा कटरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को कटने से रोका जाए। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें हर वर्ष बाढ़ की तबाही का शिकार होना पड़ता है। जलभराव के चलते उन्हें पलायन करना पड़ता है। घर गिरी के साथ जानमाल का जोखिम तो उठाना ही पड़ता ,साथ ही मौत का तांडव भी देखना पड़ता है। इन सभी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में जिसकी प्रति प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, नितिन गडकरी केंद्रीय परिवहन मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली ,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, के अलावा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित खंड विकास अधिकारी शमशाबाद के माध्यम से भेजना था। मगर वीडियो की अनुपस्थिति में एडीओ को देकर निस्तारण कराए जाने की मांग की गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत, जिला महासचिव संजय गंगवार, डाक्टर कैलाश चंद यादव ,रोशन लाल ,रघुनंदन सिंह, सलमान अहमद ,रामनिवास पालिया ,बृजेश कुमार राजपूत ,नन्हे लाल राजपूत तथा नरेश चंद्र गंगवार सहित तमाम किसान एवं संगठन सदस्य उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct