KAIMGANJ NEWS- बंधुआ मजदूर जैसी जिंदगी जीने वाले परिवार का गायब बेटा करता था आरोपियों के घर पर झाडू पोंछा जैसे अन्य कार्य
कायमगंज / फर्रुखाबाद11 अगस्त 2024
आज भी बहुत से परिवार रोजी रोटी के लिए बंधुआ मजदूर जैसी जिन्दगी जीने को मजबूर है । ऐशे ही वेवश गरीब परिवार से जुड़ा दुखद मामला सामने आया है । जिसका बेटा आरोपियों के घर पर झाडू पोंछा जैसे दूसरे काम करने के लिए चंद पैसों के लिए जाने को मजबूरी में मजबूर था । उसके अनुसार कोर्ट के आदेश पर नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी उर्मिला ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह अनुसूचित जाति की वेवा महिला है। उसका पुत्र विपिन क्षेत्र के गांव दत्तूनगला निवासी शीलू पठान के घर पर झाड़ू पोछा का कार्य करता है। 8 जनवरी को वह शीलू पठान के घर अपने पुत्र को छोड़ कर आई थी। जब शाम को उसका पुत्र वापस नहीं आया । तो वह उनके घर पहुंची। उसने कार्य का बहाना बनाकर बेटे से मिलने नहीं दिया और कहा कि उसका बेटा घर लौट आएगा। यहां मत आना। जब उसका बेटा कई दिनों तक घर नहीं लौटा तो उसने आसपास के लोगों से बेटे के बारे में पूछा तो लोगो ने बताया कि उसका बेटा 23 जनवरी को उसके घर देखा गया था। जब महिला शीलू के घर पहुंची तो वह आग बबूला हो गया। जातिसूचक गालियां दी। शीलू पठान व उसके भाई शानू, बहन राबा ने धक्के मार कर घर से निकाल दिया। जब उसका दूसरा बेटा शिवा, शीलू के घर पूछने गया तो आरोपियों ने उसे घर में बंदकर बुरी तरह पीटा और कहा उसका भाई अब जिंदा नहीं है। महिला का कहना है आरोपियों ने उसके बेटे को मार कर गायब कर दिया। प्रकरण में कोर्ट आदेश पर शीलू सहित तीन को आरोपी बना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । मालूम रहे कि जब पीडित की गुहार कोतवाली पुलिस ने नहीं सुनी थी तो बेचारी गरीब महिला न्याय के लिए न्यायालय की शरण में पहुंची । जहां से आदेश के बाद रिपोर्ट तो दर्ज हो गई – किन्तु विवेचना में वही पुलिस क्या करेगी – फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug