KAIMGANJ NEWS विश्व साहित्य के महानतम् कवि थे संत तुलसीदास

Picsart 24 08 11 16 20 19 801

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 अगस्त 2024
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा संत कवि तुलसीदास जी की जयंती पर कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें विश्व साहित्य का महानतम कवि बताया ।प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि तुलसी का मानस अधर्म पर धर्म की विजय का गौरव गान है। सामाजिक समरसता का व्यावहारिक दर्शन है ।ज्ञान भक्ति और कर्म की त्रिवेणी है ।प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा की तुलसी के श्री राम ,विथर्मीअराजक शक्तियों द्वारा दलित व प्रताड़ित जाति को स्वाभिमान की संजीवनी देते हैं। वीएस तिवारी ,जेपी दुबे ,मनीष गौड़ ,शिवकुमार दुबे ने कहा कि श्री राम विग्रह वान धर्म हैं । वह भारतीय वैदिक संस्कृति के अमिट हस्ताक्षर हैं। गीतकार पवन बाथम ने कहा कि ..*राष्ट्र धर्म संस्कृति को मिलता नहीं उजास ।मानस को रचते नहीं यदि कवि तुलसीदास* ।।
युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा …
शाश्वत आदरणीय है ज्ञान प्रदीप्त विशुद्ध ।
गहरे भावों से भरा मानस का हर शब्द ।।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि मानस को बिना समझे निंदा करने वाले बौद्धिक जड़ता से ग्रस्त हैं । लगता है आज हम विकास से विलास और विलास से विनाश की ओर बढ़ रहे हैं ।गोष्ठी में कुमारी अंशिका गुप्ता ,कु०अनमोल कश्यप ,कुमारी जोया कु. गोल्डी ,सौरभ चतुर्वेदी ,साकेत कुमार आदि ने सहभागिता कर विचार व्यक्त किए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes