Kaimganj news-दोनों पिछले 1 साल से एक दूसरे के संपर्क में थे युवती के घर वालों ने आपत्ति जताते हुए लड़की के शैक्षिक प्रमाण पत्र तक कर दिए थे नष्ट
-एक दूसरे की चाहत की हुई जीत अंत में लड़की पक्ष के शामिल न होने के बाद भी शादी की रस्म प्रेमी के घर पर की गई पूरी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
एक दूसरे के प्रति अटूट मोहब्बत की यह दास्तां जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के एक गांव की निवासी शैक्षिक रूप से ग्रेजुएट युवती तथा जनपद फर्रुखाबाद थाना कंपिल के एक गांव के निवासी युवक की बताई जा रही है । सच्ची मोहब्बत की यह हकीकत भरी घटना आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है । उसके अनुसार थाना राजा का रामपुर क्षेत्र की लड़की तथा कपिल क्षेत्र के गांव के लड़के का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था । यह दोनों प्रेमी – प्रेमिका अक्सर फोन पर एक दूसरे से संपर्क साधकर बातचीत करते रहते थे । लड़की के परिवार वालों को जब इस प्रेम कहानी की जानकारी हुई तो उन्होंने लड़की पर सख्ती करते हुए आपत्ति जताई और सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में वह उस लड़के से फोन पर बात ना करे। बताया जा रहा है कि लड़की द्वारा ऐसा न करने पर घर वालों ने उसे मारा पीटा भी , इतना ही नहीं लड़की के हाई स्कूल -इंटर तथा ग्रेजुएट होने के सभी प्रमाण पत्र भी उसके घर वालों ने जलाकर नष्ट कर दिए । घर वालों द्वारा ऐसा करने से आहत होकर युवती ने इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर करते हुए सहायता की गुहार लगाई । लड़की की शिकायत मिलने के तुरंत बाद राजा का रामपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई । पुलिस ने गांव बिल्सड पहुंचकर लड़की के परिवार वालों को समझाया बुझाया । पुलिस के समझाने के बाद घरवाले लड़की को लेकर थाना कंपिल क्षेत्र के गांव निवासी युवक के घर पहुंच गए । किंतु उन्हें लड़का और उसके घर वाले गांव वाले मकान पर मौजूद नहीं मिले । क्योंकि युवक तथा उसके माता-पिता दिल्ली की किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं । इसलिए वे वहीं दिल्ली में थे। ऐसी स्थिति में लड़की वालों ने युवती को लड़के के घर के बाहर छोड़ दिया। इसकी जानकारी लड़के को फोन द्वारा दी गई तो लड़के ने अपने ताऊ को फोन करके कहा कि तुम लड़की को अपने घर पर ले जाओ । ताऊ अपने भतीजे की प्रेमिका को लेकर घर पर आ गए । उधर दिल्ली से चलकर युवक तथा उसके अभिभावक भी गांव पहुंचे । जहां से बे लड़की को लेकर कंपिल थाने गए ,और सारी बात बताई । प्रेम प्रसंग के इस घटनाक्रम ने एक नया मोड़ लिया । लड़के की बात सुनकर और लड़की की रजामंदी जानकर कंपिल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ लड़के के गांव उसके घर पर आ गए । सारी परिस्थित का आंकलन करने के उपरांत पूरी सहमति एवं पुलिस द्वारा कोई आपत्ति न होने की बात से संतुष्ट होकर सामाजिक रीति रिवाज के साथ धूमधाम से जश्न भरे माहौल में प्रेमी-प्रेमिका का विवाह संपन्न हो गया । विवाह होने के बाद नव दंपति ने अपने पारिवारिक बुजुर्गों का आशीर्वाद ले अपनी मोहब्बत को अंजाम तक पहुंचाकर एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर जीवन की नई डगर पर चलने का रास्ता बना लिया। पूरे विवाह समारोह में एक बात सामने आई कि विवाह रस्म के समय लड़की पक्ष से कोई भी शामिल नहीं हुआ।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct