FARRUKHABAD NEWS–फर्रूखाबाद 2 फरवरी, 2024 (सू0वि0)
नवागंतुक जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक परिचय बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि आई0जी0आर0एस0 की शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप सम्यक् नियमानुसार व पारदर्शी हों। शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत के निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाये। शिकायतकर्ता यदि जाँँच अधिकारी की जाँँच से संतुष्ट नहीं है तो उसकी जाँँच उच्चाधिकारी द्वारा की जाये। यदि फिर भी शिकायतकर्ता जाँँच से संतुष्ट नहीं है तो जाँँच आख्या में उसका कारण दर्ज कराया जाये। सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि तहसील में जनसुनवाई में समय से बैठें व कोर्ट में भी समयानुसार बैठें। पैमाइश मे वादों का निस्तारण सही एवं समयान्तर्गत किया जाये। जनता के साथ विनम्र व्यवहार करें। सभी सूचनाये समयान्तर्गत भिजवाना सुनिश्चित करें। निर्वाचन के कार्य को सर्वाच्च प्राथमिकता दें। सभी अधिकारियों की जाँँच ऐसी हो कि प्रथम जाँँच ही अंतिम जाँँच हो। कार्यालयों की साफ-सफाई समुचित रखें। कार्यालयों में कोई भी कुर्सी मेज व अन्य फर्नीचर टूटा न हो सभी को सही करा लें कार्यालयों के सभी रिकॉर्ड दुरूस्त कर लिये जायें। सभी फाइलों की नम्बरिंग करा ली जाये। किसी भी विभाग की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिये। सभी अधिकारी कार्यालय से बाहर जाने पर मूवमेंट रजिस्टर में अंकित करेें। एवं सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि वह जल्द ही सभी विभागों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में कमियाँँ पाये जाने पर उसका उत्तरदायित्व संबंधित विभाग के अधिकारी का होगा।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिले की सभी सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अस्पताल में किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, सभी तहसीलदार व संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct