Kaimganj news –अधिवक्ता संगठनों ने धरना प्रदर्शन के साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

Picsart 23 09 04 15 18 16 740

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 4 सितम्बर 2023
वकीलों के साथ घटनाओं पर मुंसिफ बार एसोशिएसन ने कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। वही तहसील के रेवन्यू बार एसोशिएसन के पदाधिकारियो ने भी आंदोलित होकर तहसील में पहुंच कर अपनी मांगो के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौपा।

Picsart 23 09 04 15 38 32 352

बार काउन्सिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाह्रन पर मुंसिफ बार एसोशिएसन के दर्जनो पदाधिकारी व अधिवक्ता कोर्ट परिसर में दरी बिछ़ाकर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने कहा हापुड़ में महिला वकीलों के साथ पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया । वही गाजियाबाद में वकील मनोज चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बिजनौर में अधिवक्ता रवीशंकर यादव पर जानलेवा हमला किया गया। वकीलों ने कहा लगातार हो रही वकीलों के साथ घटना निंदनीय है। बार संघ द्वारा शासन- प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है । लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे अधिवक्ता अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लिए जाए। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। इस दौरान वकील हड़ताल पर रहे। धरना प्रदर्शन के बाद वकील तहसील पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम यदुवंशकुमार को ज्ञापन सौपा। वही रेवन्यू बार के पदाधिकारियों ने भी वकीलों के साथ हुई घटनाओं को लेकर तहसील में विरोध किया। उन्होने कहा हापुड़ घटना में डीएम, एसएसपी व सीओ को स्थानांतरित किया जाए। दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। रेवन्यू बार पदाधिकारियों ने भी ज्ञापन सौपा। इस दौरान बार एशोसिएसन के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, परम मिश्रा, अतेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, शरद श्रीवास्ताव, सुधीर शाक्य, विलाल गौस खां, खुशहाल खां, अमित यादव, रेवन्यू बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव, अवनीश गंगवार, कैलाश चंद्र आर्य, माधव शुक्ला, अनोखेलाल, विमल कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार मुनीश कुमार, सुभाष कृष्ण सक्सेना आदि मौजूद रहे। आज हुए अधिवक्ताओं के आंदोलन के कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes