Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद 4 सितंबर 2023 अधिकारियों की लापरवाही की चलते सीएचसी शमशाबाद में फार्मासिस्ट द्वारा मोबाइल की रोशनी में दबाओ का वितरण ।
भीषण गर्मी से बेहाल मरीज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा क्या सीचसी में जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं । मौसम के लिहाज से आजकल शमसाबाद शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का कहर देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को खांसी जुकाम बुखार मलेरिया टाइफाइड यहां तक की दाद खाज खुजली तथा अन्य बीमारियो के शिकार मरीजों को देखा जा रहा है। संक्रामक बीमारियों के शिकार लोगों को या तो प्राइवेट चिकित्सकों की शरण में जाना पड़ रहा है। या फिर सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की शरण में। अस्पताल परिसर में दबाओ के लिए भटक रहे मरीजों की माने तो उक्त केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही के चलते दिन में लोगों को अंधेरे के दौर से गुजरना पड़ रहा है। जांच और दवाइयों के लिए सीएचसी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते हैं स्वास्थ्य केंद्र में लाइट की व्यवस्था तो है लेकिन अपरिहार्य कारणों से बिजली चली जाए तो स्वास्थ्य कर्मियों तथा मरीजों को अस्पताल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीज का कहना था बिजली न होने के कारण उन्हें मोबाइल की रोशनी में फार्मासिस्ट द्वारा दबाओ का वितरण किया गया। जिन्हे देखने और समझने के लिए बाहर अस्पताल परिसर आना पड़ा । अक्सर देखा गया, इस केंद्र पर बिजली न होने पर मरीजों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसे हालातो में गंभीर बीमारियों के शिकार मरीजों की तो जान ही आफत में आ जाती है । लेकिन स्वास्थ्य विभाग की बला से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में संक्रामक बीमारियों के शिकार लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। अचानक बिजली चली गई तो लोगों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए अस्पताल परिसर की ओर जाने लगे। अधिकांश मरीजों को फार्मासिस्ट कक्ष के पास दबाओ के लिए र्टार्च की रोशनी का सहारा लेते हुए देखा गया बताते हैं। जिन चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा गया था उन मरीजों को फार्मासिस्ट द्वारा मोबाइल की रोशनी में दबाएं उपलब्ध कराते हुए देखा गया। लोगों का कहना था यह तो स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है जो बिजली जाने के बाद जनरेटर नहीं चलाया जाता। खुद भी अंधेरे में रहकर परेशान होते हैं और मरीजों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की। अस्पताल परिसर में गर्मी से बेहाल मरीजों का कहना था हो सकता है स्वास्थ्य केंद्र पर जनरेटर की व्यवस्था न हो इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ रहा हो। लोगों का कहना था लाइट की अब्यबस्था मरीज का दम निकाल रही है । अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सरवर इकबाल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बताते है सीएचसी शमसाबाद की परधि में लगभग 10 किलोमीटर शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसी सीएचसी का सहारा है । आजकल बड़ी संख्या में मलेरिया तथा बुखार तथा टाइफाइड के मरीजों की संख्या देखी जा रही है। साथ ही दाद खाज खुजली के मरीजों की भी आमद देखी जा रही है।
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct