KAIMGANJ NEWS -कायमगंज पहुंचे फिल्म स्टार, बोले यूपी की लोकेशंस और यहां के कलाकारों में है दम
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
फिल्म वन टू चा चा चा में इंस्पेक्टर गोपाल मरांडी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत रहे मैनपुरी जिले के अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव उर्फ हीरो भैया शुक्रवार को कायमगंज पहुंचे। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में यहां से गुजरते समय परिचितों और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म के अनुभवों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।
अभिनेता ने बताया कि वन टू चा चा चा एक बेहतरीन पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा का भरपूर तड़का है। उन्होंने कहा, लंबे समय बाद ऐसी कोई फिल्म आई है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के सहयोग से इसकी शूटिंग लखनऊ से लेकर आगरा की खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है।
इंस्पेक्टर गोपाल मरांडी के किरदार पर चर्चा करते हुए हीरो भैया ने कहा कि कॉमेडी फिल्म में कॉमिक टाइमिंग सबसे महत्वपूर्ण होती है। कई बार सेट पर दृश्य इतने मजाकिया होते थे कि अपनी हंसी रोकना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाता था। उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया, जिसमें विलेन बार-बार गांव के लड़कों की गाड़ी छीन लेता है।
मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले अभिनेता ने कहा, उत्तर प्रदेश मेरा घर है। अपने घर के पास शूटिंग करना सुखद अनुभव रहा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है और नई प्रतिभाओं को मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म अब पूरे देश के बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
इनसेट
जल्द दिखेगा बाहुबली अवतार
कायमगंज
अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्म तुम तक रिलीज होगी। इसके अलावा मार्च में एक सरकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज एसटीएफ आने वाली है, जिसमें वह एक बाहुबली के दमदार किरदार में नजर आएंगे। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी करें, पूरी शिद्दत और समर्पण के साथ करें, सफलता अवश्य मिलेगी। हीरो भैया ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक चाचा चौधरी, एवं शरारत से की थी,फिर उन्होंने इंतकाम द परफेक्ट गेम, जिला कन्नौज, रायफल गंज, ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस, एक तेरा साथ जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। हीरो भैया जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। इस अवसर पर आशीष पांडे, रजनीश शाक्य,नितिन यादव मोहम्मद सेफ,गोपाल सिंह एवं अर्णव सिंह व अन्य मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत
Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर
KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच
Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर
KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]
Mar
World News
world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!
World news–ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]
Mar