KAIMGANJ NEWS झोपड़ी में संदिग्ध हालात में जली युवती, मौके से सुसाइड नोट व टेप बरामद

Picsart 26 02 24 20 57 04 435

KAIMGANJ NEWS — जिजपुरा गांव का मामला, परिजनों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस हर तरीके से जांच में जुटी
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के जिजपुरा गांव में मंगलवार को 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए पहले लोहिया अस्पताल और फिर सैफई रेफर कर दिया।

Picsart 26 02 24 20 58 33 920

घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिजपुरा निवासी भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष रजनेश गौतम की 21 वर्षीय बहन नीलम दोपहर में घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत पर बनी झोपड़ी में गई थी। परिजनों का कहना है कि उक्त झोपड़ी में गृहस्थी का सामान रखा रहता है और मवेशी भी बंधते हैं। इसी दौरान युवती आग की चपेट में आ गई।
युवती के भाई अनीस का आरोप है कि घटना के समय उनकी मां मिथलेश कुमारी बाजार गई थीं, जबकि भाभी वंदना घर पर मौजूद थीं। आरोप लगाया गया कि मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक झोपड़ी पर पहुंचा, उसने नीलम के साथ मारपीट की और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद परिजनों द्वारा एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें युवती से जानकारी ली जा रही है।

Picsart 26 02 24 20 59 32 627

घटनास्थल पर जले हुए कपड़े एवं बोतल 

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र बहादुर के अनुसार युवती अत्यधिक झुलसी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, कस्बा चौकी प्रभारी सोमबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।
पुलिस को झोपड़ी में गद्दे के नीचे रखी एक कॉपी से कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने घरेलू परेशानी का जिक्र करते हुए अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। इसके अलावा मौके से एक टेप भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस के अनुसार मुंह पर चिपकाया गया था। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
परिजनों के मुताबिक नीलम पांच भाइयों में इकलौती और सबसे छोटी है। उसके पिता महेंद्र कुमार का पूर्व में निधन हो चुका है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके से सुसाइड नोट और टेप मिली है तथा फॉरेंसिक जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट

एसपी एवं एडिशनल एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की है वही घटना को लेकर कहां है कि जल्द से जल्द जांच पड़ताल कर खुलासा किया जाएगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मिशन शक्ति 5.0.2: का फर्रुखाबाद में भव्य “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन”, महिला सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर जोर,

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उ॰ प्र॰ 13 अप्रैल 2026 फर्रुखाबाद जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहेज प्रथा का कलंक बना काल: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

KAIMGANJ NEWS -प्रेम विवाह भी नहीं बचा सका प्रीति की जिंदगी — मायके पक्ष ने[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण टक्कर: जीजा-साले समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : | 13 अप्रैल 2026 इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को उस वक्त[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: उलियापुर में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर प्रदर्शन, गांव बना पुलिस छावनी

KAIMGANJ NEWS – भैसा चोरी प्रकरण बना हत्या का असली कारण कायमगंज / फर्रुखाबाद 13[...]

DELHI NEWS

Delhi news खाड़ी में बढ़ता युद्ध संकट: होर्मूज जलडमरूमध्य पर तनाव, दुनिया में तेल-गैस आपूर्ति प्रभावित

Delhi news नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज ) 13 अप्रैल 2026 | =अंतरराष्ट्रीय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राम नाम की गूंज से भक्तिमय हुई जटवारा की शाम, कवियों ने बांधा ऐसा समां कि झूम उठे श्रोता

KAIMGANJ NEWS –ओज, हास्य और श्रृंगार की त्रिवेणी में डूबा कायमगंज; ‘राम’ के जयकारों के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यमराज को दावत दे रहा था ‘स्टंटबाज’, पुलिस ने उतारा सारा ‘भूत’; 2000 का फटका और हवालात की हवा!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क पर रफ़्तार का जुनून और फिर उस पर जानलेवा करतब…[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes