KAIMGANJ NEWS मुख्य चौराहे पर जोरदार टक्कर, श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा

Picsart 26 03 02 06 19 40 796

KAIMGANJ NEWS बाइक सवार समेत आठ घायल, कालसेन मंदिर से लौटते वक्त मचा कोहराम
कायमगंज (फर्रुखाबाद):
बदायूं जनपद के उसैत स्थित कालसेन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो रविवार को कायमगंज नगर के मुख्य चौराहे पर बाइक से भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में सवार यात्री उसके नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव अहलामई निवासी कुलदीप अपनी पत्नी रीता, सुमेश पांडेय, उनकी पत्नी बबली और दो पुत्रियों—16 वर्षीय देवकी व राजुल—के साथ टेंपो से दर्शन कर लौट रहे थे। टेंपो चालक दुर्गेश वाहन चला रहा था। तभी मुख्य चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार विकास (निवासी महमदीपुर) की बाइक से टेंपो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के झटके से टेंपो पलट गया और सवारियां नीचे दब गईं।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना में कुलदीप, रीता, सुमेश, बबली, देवकी, राजुल, टेंपो चालक दुर्गेश और बाइक सवार विकास सहित कुल आठ लोग घायल हुए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी घायलों का उपचार किया। राहत की बात यह रही कि समय पर मदद मिलने से किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। हादसे ने एक बार फिर नगर के व्यस्त चौराहे पर यातायात व्यवस्था और सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes