KAIMGANJ NEWS तीन यात्री गंभीर घायल, चालक की हालत नाजुक—लोहिया अस्पताल रेफर
कायमगंज (फर्रुखाबाद):
रविवार को कायमगंज–एटा मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की दो बसें आमने-सामने भिड़ गईं। बाईपास स्थित बेरिया मोड़ तिराहा के पास हुई इस जबरदस्त टक्कर में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बस चालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बेरिया मोड़ तिराहा के समीप पहुंची, सामने से आ रही दिल्ली–फर्रुखाबाद डिपो की बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बसों के भीतर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद को दौड़े। लोगों ने साहस दिखाते हुए बसों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया।
घायलों में फर्रुखाबाद डिपो के चालक पवन मिश्रा निवासी निमोन नगला, अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर, इसके अलावा उमाशंकर निवासी खैराबाद थाना मऊदरवाजा तथा उनके भाई हरिओम शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने चालक पवन मिश्रा की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरे को उजागर कर दिया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov