KAIMGANJ NEWS –दलेलगंज के पास भीषण हादसा — भाजपा नेता की तत्परता से बची जानें, चालक कार छोड़कर फरार; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
कायमगंज, संवाददाता। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर दलेलगंज के निकट बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी, उनका 6 वर्षीय पुत्र तथा भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और भाजपा नेता की तत्परता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मासूम को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कासगंज जनपद के थाना बौरा क्षेत्र के विजयनगर नरदौली निवासी अजय अपनी पत्नी रूबी, 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक व भतीजी आयना के साथ हरदोई जनपद के हरपालपुर स्थित ससुराल से बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दलेलगंज के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
▶ मानवता की मिसाल बना त्वरित सहयोग
हादसे के समय वहां से गुजर रहे भाजपा नेता ओमकारेश्वर पाठक ने तत्परता दिखाते हुए अपनी निजी कार से सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया। वहीं उनके साथी शिवम ने भाग रही कार का पीछा कर मिलकिया गांव के पास उसे घेर लिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
▶ मासूम की हालत नाजुक, पुलिस जांच जारी
सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार 6 वर्षीय कार्तिक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत
Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 01अप्रैल से महंगा हुआ सफर: टोल दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों / स्वामियों की जेब पर असर – आम आदमी भी यात्री के तौर पर होगा प्रभावित
Uttar Pradesh news लखनऊ/ गोरखपुर / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नए[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news डीएम का सख्त रुख: स्कूलों में महंगी प्राइवेट किताबें थोपने पर रोक, विरोध में विकास मंच द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन पर चेता प्रशासन
Farrukhabad news – संगठन इस व्यवस्था को शोषण बता पहले भी ज्ञापन सौंप कर चुका[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]
Mar