Farrukhabad news — फर्रुखाबाद में डीएल आवेदकों को मिला सख्त सड़क सुरक्षा का मंत्र
फर्रुखाबाद, 11 फरवरी 2026। सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट देने पहुंचे आवेदकों और अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया।
एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने चौंकाने वाले आंकड़े साझा करते हुए बताया कि दिसंबर 2025 तक जनपद में 490 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 284 लोगों की मौत हो गई। वहीं वर्ष 2024 में 390 दुर्घटनाओं में 213 लोगों की मृत्यु हुई थी। इस प्रकार 2025 में दुर्घटनाओं में 25.64 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 33.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो गंभीर चिंता का विषय है।
एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने आवेदकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न करें, सभी दस्तावेज पूरे रखें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल न करें। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों व सवारियों के लिए हेल्मेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने पर जोर दिया, ताकि दुर्घटना की स्थिति में जनहानि कम हो सके।
कार्यक्रम में राह-वीर योजना की भी जानकारी दी गई, जिसके तहत गंभीर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने का प्रावधान है। साथ ही हिट एंड रन मोटर दुर्घटना पीड़ित मुआवजा योजना-2022 के अंतर्गत अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तथा गंभीर घायल होने पर 50 हजार रुपये मुआवजा दिए जाने की जानकारी भी दी गई।
बीडीओ राजेपुर सुनील कुमार जायसवाल ने भी सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और जागरूकता साहित्य वितरित किया गया। प्रशासन ने आमजन से अपील की कि नियमों का पालन कर फर्रुखाबाद को दुर्घटना मुक्त जनपद बनाने में सहयोग करे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug