KAIMGANJ NEWS रामेश्वर नाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का जनसागर, टापर वाले स्वामी त्यागी जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि पर भव्य भंडारा व भजन संध्या

Picsart 26 02 10 06 35 59 266

KAIMGANJ NEWS –देर रात तक चलता रहा विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
–भजन-कीर्तन व वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर, साधु-संतों की रही विशेष मौजूदगी
कंपिल/कायमगंज (फर्रुखाबाद), संवाददाता।
ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व से जुड़े रामेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में सोमवार को ब्रह्मलीन स्वामी त्यागी जी महाराज (टापर वाले स्वामी जी) की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारा और भव्य भजन-कीर्तन में साधु-संतों व हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना रहा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर में स्थापित शिवलिंग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनुज शत्रुघ्न द्वारा स्थापित किया गया था, जिसके कारण इस धाम की विशेष धार्मिक महत्ता मानी जाती है। कार्यक्रम की शुरुआत महंत आनंद गिरि महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने स्वामी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दोपहर करीब 12 बजे से प्रारंभ हुआ विशाल भंडारा देर रात तक लगातार चलता रहा। दूर-दराज के गांवों और विभिन्न जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया, जहां हर-हर महादेव और जयकारों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
भंडारे और आयोजन की व्यवस्थाओं में स्वामी जी के शिष्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सेवा भावना के साथ बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुखराज डागा, ऋषभ गुप्ता, सुरेन्द्र सैनी, अवधेश बाथम, गोपाल तिवारी सहित अन्य श्रद्धालुओं की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने स्वामी जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद

Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज

KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!

KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]

DELHI NEWS

Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी

Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes