KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप की घोषणा से बच्चों में उत्साह
कायमगंज।
विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व किरन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 15 एवं 16 मई को आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने पौधरोपण, कविता, भाषण, रोल प्ले, चार्ट मेकिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रकृति बचाने का जोरदार संदेश दिया। विद्यालय परिसर हरियाली, रंग-बिरंगे पोस्टरों और पर्यावरण जागरूकता के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर कल्पना सिंह एवं निदेशक डॉ. उदित पटेल ने पौधरोपण कर किया। प्रधानाचार्या राधिका नायर ने नीम का पौधा लगाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि “प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।”
विद्यालय के विद्यार्थियों ने नीम, आम, नींबू, आंवला, गेंदे और गुलाब सहित विभिन्न पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
पहले दिन आयोजित चार्ट मेकिंग, कला एवं कविता प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं दूसरे दिन नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की पर्यावरण थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। छोटे बच्चों की मासूम अदाओं और संदेशों ने अभिभावकों व शिक्षकों की खूब तालियां बटोरीं।
इसके अलावा हिंदी एवं अंग्रेज़ी निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण, रोल प्ले और कक्षा सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय और भाषणों के जरिए “जल है तो कल है” और “एक पेड़ सौ जीवन” जैसे संदेश देकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
कक्षा सजावट प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन, पोस्टर और सजावटी सामग्री से कक्षाओं को आकर्षक रूप दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अजमत अली, विक्रांत सिंह, शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, हीरा अंसारी और आकांक्षा सैनी की विशेष भूमिका रही। मंच संचालन अंजिता जे एवं श्रद्धा ने किया, जबकि प्रगति और शाहरुख अली खान ने संयुक्त रूप से सहयोग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर जयन राजन, शिक्षिकाएं पूनम, पूजा, मंजू, आशिका, अल्पना तथा शिक्षक नीरज अग्निहोत्री, निखिल शाक्य, अतुल प्रताप सिंह, हरिद्वार द्विवेदी, रवि कुमार और उमाकांत वर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। साथ ही प्रधानाचार्या ने 18, 19 और 20 मई को आयोजित होने वाले समर कैंप की जानकारी दी, जिसे सुनकर विद्यार्थियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep