KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन व बैंक खाते फ्रीज
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। नगर से सटे गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी कुख्यात गैंगस्टर जुबैर खान और उसकी मां की करोड़ों की संपत्ति कुर्क किए जाने के महज तीन दिन बाद गुरुवार को पुलिस-प्रशासन ने गैंग के सक्रिय सदस्य सुखबीर यादव पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के आदेश पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर सुरजीत सिंह व थाना मेरापुर इंस्पेक्टर राजीव पाण्डेय भारी पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ आरोपी के गांव पहुंचे। टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए कुर्की की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस ने आरोपी के रिहायशी मकान की दीवार पर मुकदमे से संबंधित विवरण अंकित कर मकान को सील कर दिया। इसके बाद प्रशासनिक दल अलीगंज रोड स्थित उसकी कृषि भूमि पर पहुंचा, जहां सार्वजनिक मुनादी कराते हुए जमीन पर सरकारी कब्जे का निषेध बोर्ड लगा दिया गया। अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दूर-दूर से जुटे ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई को देखते रहे।
पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर जुबैर के संगठित गिरोह में रामनरेश, सुखबीर, पुष्पेंद्र, आदेश, मोबीन, तारीख उर्फ तालिब और पवन शामिल रहे हैं। इनमें जुबैर और मोबीन न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि सुखबीर को पूर्व में मेरापुर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपितों ने न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश ले रखा है, जबकि रामनरेश अभी फरार बताया जा रहा है।
इनसेट: 1.75 करोड़ की संपत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर
प्रशासन की जांच में सामने आया कि सुखबीर यादव ने कर चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन को अपने और परिजनों के नाम निवेश किया था। कुर्क की गई संपत्तियों में कायमगंज–अलीगंज रोड स्थित दो मंजिला आलीशान मकान (अनुमानित मूल्य 65 लाख रुपये) और गांव रूटौल स्थित कृषि भूमि (करीब 45 लाख रुपये) शामिल है। अचल संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 1.10 करोड़ रुपये आंका गया है।
इसके अलावा आरोपी के नाम पंजीकृत 8 वाहन—7 ट्रक और एक मोटरसाइकिल—जिनकी अनुमानित कीमत 63.41 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया। सुखबीर और उसकी पत्नी ममता के बैंक खातों में जमा 2.03 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कर दी गई है।
इनसेट: अब अन्य गैंग सदस्यों पर कसी नजर
जुबैर गैंग पर लगातार हो रही कुर्की कार्रवाई के बाद प्रशासन की नजर अब गिरोह के शेष सदस्यों पर टिक गई है। तहसील और पुलिस प्रशासन उनकी संपत्तियों का ब्योरा खंगालने में जुटा है। अधिकारियों का साफ कहना है कि अपराध से संपत्ति खड़ी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
— प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि अपराध की कमाई पर अब किसी का हक नहीं, कानून का डंडा सब पर बराबर पड़ेगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct