KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

Picsart 26 02 27 05 29 02 761

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में घंटों मचा रहा मौत का सन्नाटा
कायमगंज, फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा कूचा में गुरुवार दोपहर खून से सनी ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे कायमगंज को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से एक मकान में घुसकर 70 वर्षीय लकवाग्रस्त पुरुषोत्तम कौशल और उनकी 65 वर्षीय पत्नी पुष्पा की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस दोहरी हत्या से न सिर्फ इलाके में हड़कंप मच गया, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए।

Picsart 26 02 26 22 50 45 672
दूध देने आया, मौत का मंजर देखकर चीख पड़ा

वारदात का खुलासा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ, जब रोज की तरह दूधिया बृजेश गुप्ता घर पर दूध देने पहुंचा। दरवाजा अंदर से अधखुला देख उसने धक्का दिया तो वह खुल गया। आंगन में कदम रखते ही उसकी नजर जमीन पर पड़ी पुष्पा के शव पर गई और उसके मुंह से चीख निकल गई। कमरे के भीतर बेड पर लकवाग्रस्त पुरुषोत्तम कौशल का शव पड़ा था, जिनके गले में बिजली के तार का फंदा कसा हुआ था। कुछ ही देर में पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

Picsart 26 02 26 22 51 54 943
इत्मीनान से लूट, फिर हत्या
मौके की हालत देखकर साफ जाहिर था कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। घर की अलमारी, सेफ और स्टोर रूम का बक्सा खुला मिला, सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि पहले बदमाशों ने आंगन में वृद्धा को दबोचा, शोर मचने की आशंका पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में बेड पर लेटे लकवाग्रस्त बुजुर्ग का गला घोंट दिया गया। दोनों हत्याओं को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से लूटपाट करते रहे।

Picsart 26 02 26 22 49 34 016
मौके पर पुलिस-प्रशासन, जांच तेज
सूचना मिलते ही सभासद सचिन कश्यप ने पुलिस को अवगत कराया। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी, सीओ राजेश द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी आरती सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बीमारी ने छीन ली ताकत, बदमाशों ने छीन ली जिंदगी
पुरुषोत्तम कौशल कभी मेहनत-मजदूरी और व्यापार से परिवार चलाते थे। खरबूजे के बीजों का कारोबार करने वाले पुरुषोत्तम को कुछ साल पहले लकवा मार गया था। इसके बावजूद उन्होंने परचून की दुकान चलाकर घर संभाला, लेकिन बीते 10 वर्षों से वह पूरी तरह बिस्तर पर थे। उनकी पत्नी पुष्पा ही उनकी देखभाल करती थीं। कमजोर और असहाय दंपति को बदमाशों ने निशाना बनाया और बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

Picsart 26 02 26 22 52 59 972
सीसीटीवी बना चुनौती, डॉग स्क्वाड मैदान में
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि जिस गली में मकान स्थित है, वहां कैमरा नहीं है, जिससे जांच और कठिन हो गई है। पुलिस का मानना है कि गली अंदर से बंद है, इसलिए बदमाश बाहर जरूर निकले होंगे। हर संदिग्ध की आवाजाही को ट्रेस किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कन्नौज से डॉग स्क्वाड भी बुलाया गया है।
बेटी हरियाणा में, शहर में दहशत
दंपति की गोद ली बेटी गुनगुन इस समय हरियाणा में रहती है, उसे सूचना दे दी गई है। उसके आने के बाद कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। इधर, दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से पूरे कायमगंज में दहशत का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर दोपहर में घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो रात का क्या भरोसा?
32 साल पुरानी खौफनाक यादें ताजा
इस दोहरी हत्या ने मोहल्लेवासियों को 16 जुलाई 1994 की उस खौफनाक वारदात की याद दिला दी, जब इसी इलाके में लूट के दौरान दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। तीन दशक बाद फिर उसी मोहल्ले में लूट और कत्ल की वारदात ने पुराने जख्म हरे कर दिए हैं।
नतीजा:
दिनदहाड़े हुई यह दोहरी हत्या कायमगंज के इतिहास में एक और काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है। पुलिस की कई टीमें खुलासे में जुटी हैं, लेकिन जब तक कातिल सलाखों के पीछे नहीं पहुंचते, तब तक शहर की सांसें थमी-सी रहेंगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes