KAIMGANJ NEWS प्राचीन शिव मंदिर सोन सर्वा पर जलाभिषेक हेतु उमड़ा भक्तों का सैलाव

1771164627908

KAIMGANJA NEWS – प्रातः से दिन ढलने तक हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर व आने जाने वाला मार्ग
कायमगंज / फर्रुखाबाद
देवों के देव महादेव के प्रति भक्तों में आज भी अपार आस्था व श्रद्धा है आस्था का पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाभारत कालीन प्रसिद्ध प्रचीन शिव मंदिर सोन सर्वा पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ प्रातः से ही मंदिर पर पहुंचने लगी थी । सुबह से उमड़ा आस्था का सैलाव शाम तक बदस्तूर जारी रहा । हर एक शिव भक्त ने मान्य धार्मिक रश्मो रिवाज के साथ अपने आराध्य भगवान भोले का जलाभिषेक कर नमन किया । बता दें यह शिव मंदिर नगर कायमगंज से दक्षिण की ओर बूढी गंगा के तट पर स्थित है । किवदंतियों के अनुसार द्वापर युग में द्रोपदी स्वंयवर के समय पांडवों ने इसी मंदिर पर भगवान शिव की आराधना एवं पूजा अर्चना की थी । आज उसी प्राचीन मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंचती दिखाई दे रही थी।
भक्तगण भगवान भाष्कर की स्वर्णिम रश्मियों के पृथ्वी पर पड़ते ही पूजन सामिग्री से सज्जित थाल लिए जिसमें धूप दीप , दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और सुगंधित पुष्प लेकर बाबा भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचते रहे। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा। इसके अलावा आज भक्तों ने शिवाला मंदिर , तथा क्षेत्र के अन्य मंदिरों पर भी भगवान भोले का जलाभिषेक किया । वहीं तीर्थ नगरी कंपिल में रामेश्वरनाथ मंदिर , कालेश्वर नाथ मंदिर पर गंगा जल लाकर भक्तगणों ने आस्थापूर्वक जलाभिषेक किया । ठीक इसी तरह शमशाबाद के शिव मंदिरों तथा नबावगंज क्षेत्र के गांव पुठरी में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पर भी हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने गंगा जल चढ़ाया। सोनसर्वा मंदिर तथा अन्य मंदिरों की इस पर्व पर विशेष रूप से की गई आकर्षक सजावट मनमोहक बनी हुई थी । चारों ओर भक्ति भाव में विभोर भक्त गण बमं – बंम भोले – हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए आस्था व श्रद्धा से अपने आराध्य को नमन कर रहे थे । मंदिरों पर उमडती भक्तों की भीड़ को देखते हुए जहां स्वयंसेवक व्यवस्था में लगे थे । वहीं प्रशासन ब पुलिस के अधिकारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे । बताया गया कि दिन बुधवार को सोन सर्वा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें, श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस से टकराव के बाद CM से मिलने की मांग

Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय!”: कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस[...]

UTTAR PRADESH LUCKNOW NEWS

Uttar Pradesh news 123 पुलिस निरीक्षकों को मिला सीओ पद पर प्रमोशन, चार अधिकारी बने रिटायरमेंट के दिन ही डिप्टी एसपी

Uttar Pradesh news लखनऊ / उ॰ प्र॰ उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद

Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज

KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!

KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]

DELHI NEWS

Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी

Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes