KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिला से तमंचे के बल पर कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटा गया पर्स और नकदी भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू को बाइक से एटा जनपद के लहचोरा गांव स्थित रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान ढमढेरा और बिराहिमपुर के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और महिला के कानों से कुंडल झपट लिए।
वारदात के बाद जब पीड़ितों ने शोर मचाया तो पीछे से आ रहे एक कार सवार ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों का पीछा कर दिया। अचानक पीछा पड़ने से घबराए बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख एक बदमाश पास के शौचालय में छिप गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सनी निवासी मोहल्ला दत्तूनगला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटा गया पर्स बरामद हुआ, जिसमें महिला के 1150 रुपये नकद और आधार कार्ड की छायाप्रति मिली है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी और उसका फरार साथी शातिर किस्म के अपराधी हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव
रिपोर्ट: दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तमंचे के दम पर कुंडल लूट, पीछा पड़ते ही बिखर गया गैंग! एक बदमाश जेल में, दूसरे की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिला से तमंचे के बल पर कुंडल[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 15 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज: यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
KAIMGANJ NEWS -तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी, गेहूं की फसल और आम की[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत की ‘बदबू’ से दहला कायमगंज: नाले में उतराता मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम!
KAIMGANJ NEWS –16 दिनों से लापता था लालबाग का रिजवान, नाले में सड़ी-गली हालत में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news कमालगंज में आबकारी विभाग की सख्ती, दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक व बिक्री की हुई जांच
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 14 मार्च2026 अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news डीएम-एसपी ने किया उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 14 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में किसानों का हल्ला बोल! 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील पर गरजे कृषक, चेतावनी—समस्या न सुलझी तो जिला मुख्यालय पर होगा बड़ा धरना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद 14 मार्च2026 किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खौफनाक: भाई के साथ जा रही महिला के कान से झपटे कुंडल, पीछा हुआ तो हड़बड़ाहट में पलटी बदमाशों की बाइक
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर वारदात, कार सवारों व ग्रामीणों के साहस से एक दबोचा[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपीवीएन के पूर्व छात्र ने यूपीएससी में लहराया परचम, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के सीमावर्ती गांव नगला मौजी (जनपद एटा) के[...]
Mar