KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): ‘किसान की पुकार, प्रशासन को फटकार!’ कुछ इसी तेवर के साथ मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसान नेताओं ने तहसील परिसर में हुंकार भरी। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से लेकर खाद-बीज की कालाबाजारी तक, किसानों ने अपनी समस्याओं की लंबी फेहरिस्त अफसरों के सामने रख दी और दो-टूक शब्दों में समाधान की चेतावनी दी।अस्पताल में ‘सर्जरी’ की दरकार, आंखों पर छाया अंधेरा
किसान नेताओं ने सरकारी अस्पताल की बदहाली पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सालों से सर्जन न होने के कारण मरीजों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की लूट का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं, नेत्र परीक्षण अधिकारी का पद खाली होने से बुजुर्ग और गरीब मरीज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसानों ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक जनता को राम भरोसे छोड़ा जाएगा?
बीज भंडार पर ‘अपनों’ की चांदी, छोटा किसान परेशान
राजकीय बीज भंडार में चल रहे ‘खेले’ का पर्दाफाश करते हुए किसानों ने आरोप लगाया कि वहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी अपने चहेतों को बीज किट बांट रहे हैं। इस बंदरबांट की वजह से आम और छोटा किसान खाद-बीज के लिए तरस रहा है। इसके साथ ही गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी और बुकिंग ऑफिस बंद रखने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है।
लेखपालों की मनमानी और बिजली का संकट
तहसील के चक्कर काट-काट कर थक चुके किसानों ने लेखपालों पर अंश निर्धारण में मनमानी और आधार कार्ड बनवाने में भारी धांधली के आरोप लगाए। शाम के समय बिजली कटौती ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान नेताओं ने साफ कहा कि इस बार आलू की फसल में भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में सरकार को तत्काल किसान ऋण माफ करना चाहिए।
तहसीलदार को सौंपा ‘चेतावनी पत्र’
मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपते हुए यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन समस्याओं पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा।
मौके पर डटे रहे ये दिग्गज:
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रेमचंद सक्सेना, राजबहादुर राजपूत, जयदेव सिंह, सतपाल सिंह यादव, दीपू बाबूराम पाल और ब्रजेश सहित तमाम किसान साथी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep