आय -ब्यय का ब्यौरा ना देने के कारण तीसरी बार फिर नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई स्थगित

Picsart 22 07 30 17 29 47 495

– बैठक में मौजूद विधायक सुरभि गंगवार ने दिए कमेटी बनाकर समस्याएं समझने तथा कराए गए कार्यों की जांच के निर्देश
कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 जुलाई 2022
नगर पालिका परिषद कायमगंज के अध्यक्ष सुनील कुमार चक की कार्य प्रणाली से यहां के अधिकांश सभासद पहले से ही असंतोष व्यक्त करते रहे हैं । सभासदों ने वर्ष 2020- 21 तथा वर्क 2021-22 के आय-व्यय का ब्यौरा इससे पहले भी दो बार हुई बोर्ड की बैठक में उपलब्ध कराने की मांग की थी । लेकिन कतिपय कारणों के चलते तत्कालीन अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर तथा अध्यक्ष नगर पालिका ने सभासदों की मांग को हमेशा अनसुना ही किया । जिसके चलते सभासदों में असंतोष बढ़ता गया। साथ ही यह आशंका भी मजबूत होती गई की आय-व्यय का ब्युरा उपलब्ध न कराने के पीछे कहीं न कहीं किए जा रहे बड़े वित्तीय घोटाले की साजिश अवश्य है ,और इसीलिए हर बार सभासदों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को उनके विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके चलते इससे पहले भी दो बार बोर्ड की बैठक बेनतीजा ही स्थगित हो गई थी ।आज फिर एक बार एजेंडा जारी कर बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें मौजूद अधिकांश सभासदों ने अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए क्रमश: बर्ष बार ब्युरा उपलब्ध कराने की मांग फिर एक बार दोहराई। लेकिन इस बार भी सभासदों की मांग को नहीं माना गया । पनपे असंतोष और अविश्वास के कारण सभासदों ने किसी भी प्रस्ताव को स्वीकृत नहीं होने दिया। सभी ने एक सुर से प्रस्तुत वित्तीय एवं अन्य प्रस्तावों का कड़ा विरोध किया । जिससे आज संपन्न हुई बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई । सभासदों के हंगामे तथा लगाए जा रहे तमाम तरह के गंभीर आरोपों को बैठक में विशेष रुप से आमंत्रित क्षेत्रीय विधायक सुरभि गंगवार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए ऐसा मालूम पड़ता है की नगर पालिका में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है । उन्होंने जनहित को देखते हुए निर्देशित किया कि अब जब तीसरी बार बोर्ड की बैठक स्थगित हुई है तो अध्यक्ष के पावर स्वत: ही सीमित हो जाते हैं, और इस परिस्थिति में जिलाधिकारी प्रकरण की जांच कराते हैं। उनकी जांच होना प्रशासनिक स्तर का मामला है जो नियम अनुसार होगा । किंतु तब तक जनहित को देखते हुए विधायक ने 5 सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए ।जिसमें निर्वाचित बोर्ड के तीन सभासद के अलावा कोई दो अधिकारी शामिल रहेंगे। यह कमेटी नगर के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर वहां के लोगों की समस्याओं को समझेगी साथ ही कराए गए विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर उसकी जांच रिपोर्ट सीधे विधायक को उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक के अनुसार वह उस रिपोर्ट का सत्यापन कराने के बाद रिपोर्ट को कार्यवाही हेतु सीधे शासन को सौंपेंगे। ऐसे में यदि सभासदों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं। तो घोटालों की परिधि में आने वाले के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कसने की संभावना प्रबल हो जाएगी। अब देखना यह है कि पिछले 3 वर्षों से सभासदों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और व्यक्त की जा रही आशंकाओं का क्या परिणाम आएगा। कार्यवाही होगी या फिर अन्य मामलों की तरह यह घोटाले भी समय के अंधेरे परत में दब जाएंगे । इस बारे में कुछ समय तक इंतजार तो करना ही पड़ेगा । बरहाल आज की बैठक में सभासद सत्यपाल लोधी ,प्रेमचंद ,गौरव गुप्ता ,बेबी खान ,स्नेह कौशल , नरेश शर्मा, पूजा शुक्ला, मोहम्मद आसिफ ,पूनम शाक्य ,विजय कुमार ,मौजी लाल ,राम प्रकाश शाक्य सहित दो तिहाई से भी अधिक संख्या में उपस्थित लगभग सभी सभासदों ने आपत्तियों से बैठक में मौजूद विधायक तथा नवागंतुक अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह को लिखित रूप से भी अवगत कराया है। पूरे हंगामे और आरोपों की लगी झड़ी के बीच केवल पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चक तथा प्रधान लेखाकार राम भवन यादव ही सभासदों के प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करते दिखाई दे रहे थे। अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह पूरे समय बिल्कुल चुपचाप बैठे स्थिति की गंभीरता को समझते रहे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes