कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 जुलाई 2022
कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव बहलोलपुर के पास निराश्रित सफेद रंग की गाय के किसी ने गोली मार दी। गोली लगने से गाय की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जहां पहुंचे गौ रक्षा दल के तहसील अध्यक्ष दानवीर सिंह ने एवं हिंदू जागरण मंच के प्रदीप सक्सेना ने रोष व्यक्त करते हुए मामले से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम संजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रकरण को समझने का प्रयास किया। गौ रक्षा दल के तहसील अध्यक्ष द्वारा थाना प्रभारी को एक पत्र सौंपा गया ।जिसमें कहा गया है कि किसी अज्ञात ने गाय की पहले तो गोली मारकर हत्या कर दी और इसके उपरांत गोली लगे हुए भाग को किसी धारदार हथियार से काटकर गोली लगने के निशान को मिटाने का प्रयास किया है। उन्होंने ऐसा कृत्य करने वाले के विरुद्ध तत्काल गौ हत्या अधिनियम के साथ ही रासुका लगाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध सख्त आवश्यक कार्रवाई अवश्य की जानी चाहिए। जिससे यह संदेश पहुंच सके की गौ हत्या करना पाप ही नहीं है ,बल्कि यह एक संगीन जुर्म भी है। ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम ने पशु चिकित्सक से मृत गाय के शव का परीक्षण करने के लिए कहा है। वही प्रदीप सक्सेना ने कहा कि धर्मपुर कटरी क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं होती नजर आती रहती हैं इसे तत्काल रोका जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct