विद्युत ट्रांसफार्मर से हुई तेल चोरी में संविदा कर्मचारियों के विरुद्ध दी गई तहरीर का, संविदा कर्मियों ने विरोध कर आरोप नकारा

Picsart 22 07 29 20 43 34 052

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 29 जुलाई 2022 हजियापुर बिधुत उपकेंद्र में 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर से 4 ड्रम बिजली का तेल चोरी हो जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों द्वारा संविदा कर्मचारियों के खिलाफ दी गई तहरीर को लेकर संविदा कर्मियों ने शमशाबाद थाने में हंगामा कर तहरीर वापसी की मांग करते हुए कहा अगर तहरीर वापस नहीं ली गई ।तो बे तीनो बिधुत उपकेंद्रों की बिधुत आपूर्ति ठप कर देंगे । जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र के हजियापुर में स्थित विद्युत उपकेंद्र जहां रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से बीते दिवस की रात्रि 4 ड्रम बिजली का तेल चोरी कर लिया गया । ट्रांसफार्मर से बिजली के तेल की चोरी होने की सूचना के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना के बाद विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल में कुछ संविदा कर्मचारियों का हाथ होने की आशंकाओ के मद्देनजर कुछ संदिग्ध कर्मचारियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी गई थी। बिधुत विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा थाने में दी गई तहरीर को लेकर संविदा कर्मियों में आक्रोश फैल गया। जिलाध्यक्ष रामकिशन के नेतृत्व में संविदा कर्मियों ने नाराजगी जताते हुए शमशाबाद थाने में दस्तक दी ,तथा हंगामा नारेबाजी कर विरोध दर्शा कर तहरीर बापसी की मांग की। संविदा कर्मचारियों ने धमकी दी कि अगर तहरीर वापस नहीं ली गई तो बे तीनों विद्युत उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था ठप कर देंगे ।संविदा कर्मियों के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की और विरोध दर्शाया हजियापुर विद्युत केंद्र के 10 एमबीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से 4 ड्रम अर्थात हजारों रुपए के तेल की चोरी हो जाने के बाद सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई थी। जिस पर मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता फर्रुखाबाद एसडीओ कायमगंज तथा अवर अभियंता ने मामले की जांच पड़ताल की तेल चोरी की घटना में कुछ संविदा कर्मियों का हाथ होने की आशंकाये जताकर उच्चधिकारियों ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी थी । जिसकी भनक लगते ही संविदा कर्मी शमशाबाद थाने पहुँचे और हंगामा करते हुए नारेबाजी की । उधर बिधुत विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ दी गई तहरीर को संबिदा कर्मियों ने वापस लिये जाने की मांग की इस बाबत कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा आरोप गलत है उन्हें साजिस के तहत फसाया जा रहा है। अगर तहरीर वापस नहीं ली गयी तीनो बिधुत उपकेंद्रों की बिधुत आपूर्ति ठप कर देंगे। बताया जा रहा है कि संविदा कर्मियों के बढ़ते दबाव के चलते दी गई तहरीर वापस ले ली गई है।

 

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes