जेबकतरा पकड़ पुलिस को सौंपा

Picsart 22 10 30 09 49 27 536 jpg

कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 अक्टूबर 2022
जिला कन्नौज सरायमीरा के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी बांकेलाल पुत्र फूलचंद कुछ अन्य लोगों की सहायता से एक व्यक्ति को पकड़ कर कोतवाली कायमगंज पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित तहरीर देते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने जनपद एटा कस्बा अलीगंज को एक पिक अप में बैठकर जा रहा था। जब पिकअप कायमगंज के बेरियो वाली मोड पर पहुंची। उसी समय मेरी बगल में बैठे, इस व्यक्ति ने मेरी जेब काटकर उसमें रखे 500 सौ रुपया पार कर दिए। मुझे जेब काटने का जैसे ही एहसास हुआ, वैसे ही मैंने इस जेबकतरे का हाथ पकड़ लिया। इसकी हरकत से नाराज होकर साथ में बैठे लोगों ने इसकी हल्की पिटाई करते हुए नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम राजन पुत्र लाखन निवासी मकरंद नगर थाना व कस्बा कन्नौज बताया। पुलिस ने कोतवाली लाए गए जेब कतरे को हिरासत में लेते हुए तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 379 – 411 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes