Shamshabad news कोटा चयन को लेकर ग्रामीणों ने दिया प्रार्थना पत्र, कहां हाथ की बजाए वोटिंग करा कर किया जाए कोटा चयन

Picsart 23 06 17 23 16 35 076

Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 17 जून 2023।कोटेदार द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद दूसरे गांव से संबंध किए गए कोटे को पुनः गांव में लाने के लिए ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी शमशाबाद को पत्र देकर हाथ की बजाय वोट डलवा कर निष्पक्ष कोटेदार का चुनाव कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था जिस स्थान पर कोटा चयन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया उस स्थान की बजाए प्राथमिक स्कूल में निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। जानकारी के अनुसार विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम गदन पुर चैन निवासी सबा दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीणों ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी शमशाबाद समीम अशरफ को शिकायती पत्र देते हुए कहा गांव में सरकारी राशन की दुकान जहां कोटा चयन की प्रक्रिया एक लंबे समय से जारी है। शिकायती पत्र मैं यह भी कहा गया है उन्हें पता चला कोटा चयन प्रक्रिया मजरा गदनपुर वक्त में खुली बैठक आयोजित कर की जा रही है। जिसमें हाथ उठाकर कोटेदार का चुनाव किया जाना बताया जा रहा है। जो गलत है इस प्रक्रिया का सभी ग्रामीण विरोध करते हैं। ग्रामीणों का कहना था गांव में निष्पक्ष कोटेदार का चुनाव कराना है तो हाथ उठाने की बजाय वोटिंग कराई जाए जिससे निष्पक्ष कोटेदार का चुनाव हो सके। शिकायती पत्र में लिखा गया है जिस स्थान पर पंचायत घर यहां पेड़ के नीचे कोटा चयन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया, उस स्थान पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जगह सकरी है ग्रामीण पहुंचने में हिचकते हैं। इसलिए कोटा चयन प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए स्थान बदला जाए ग्रामीणों ने गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के अंदर वोटिंग के जरिए कोटेदार का चयन कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था जब वोटिंग के जरिए कोटेदार चयन होगा तो निष्पक्ष पारदर्शिता हर किसी के सामने होगी और एक ईमानदार व्यक्ति को कोटेदार बनाया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना था कोटा चयन की प्रक्रिया में कुछ दबंग लोग भी लाइन में लगे हुए हैं जिससे ईमानदार निष्पक्ष व्यक्ति का चयन हो पाना मुश्किल है। इसके लिए अग्रिम पारदर्शी व्यवस्थाएं की जाए तथा पंचायत घर की बजाए प्राथमिक विद्यालय में ही कोटा चयन की प्रिक्रिया को अंजाम दिया जाए । इस मौके पर ग्रामीण अनिल कुमार बलिस्टर सिंह मोर पाल सिंह गया सिंह सरवन सिंह प्रेमचंद मनोज कुमार अंकित कुमार सुनील कुमार चंदन सतीश नन्हे तथा मानसिह सहित एक दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes