Shamshbaad news निचली गंगा नहर पानी को तरसी, सिंचाई की समस्याओ से जूझ रहे किसान

Picsart 23 06 18 05 20 22 604

Shamshbaad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 18 जून 2023 भीषण गर्मी के दौर में निचली गंगा नहर पानी को तरसी सिंचाई की समस्याओ से जूझ रहे किसानों ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के माध्यम से नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से पानी छुड़वाए पाए जाने की मांग की । जानकारी के अनुसार निचली गंगा नहर जो शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दर्जनों गांव के मध्य से गुजरती हुई आगे जाती है। निचली गंगा नहर के पानी से सैकड़ों किसान हजारों बीघा फसलों की सिंचाई का कार्य करते हैं। लेकिन आजकल पिछले 3 सप्ताह से नहर में पानी नहीं आ रहा है। जिससे किसानों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। बताया गया है इस वक्त किसानों के खेतों में मक्का ज्वार बाजरा ईख के अलावा सब्जियां तथा धान जैसी प्रमुख फसल की तैयारी की जा रही है। किसानों के अनुसार धान एक ऐसी फसल है। जिसकी जून जुलाई के महीने में तैयारीकी जाती है। धान की पौध को तैयार करने के लिए पहले खेतों की परेबट करनी पड़ती है इसके बाद ही धान की पौध तैयार की जाती है। वर्तमान में धान की पौध तैयार करने वाले किसानों को आजकल काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नहर में पानी के नही आने से धान जैसी फसल की बुवाई का कार्य पिछड़ने की आशंकाएं हैं।किसानों में राजा राम सियाराम ब्रजेश महावीर संजीव राजीब नरेश नवनीत कुमार रामवीर सहित तमाम किसानों ने बताया कल तक किसानों की नजर में मसीहा बनी निचली गंगा नहर आजकल भीषण गर्मी के दौर में आफत बनी हुई है। फसल तैयारी के लिए सिंचाई की आवश्यकता है, मगर सिंचाई के लिए नहर में पानी नहीं। जरूरत को पूरा करने के लिए संपन्न किसानों का सहारा लेना पड़ रहा है।आधुनिक संसाधनों के जरिए सिंचाई कराने वाले किसान सिंचाई के नाम पर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं,जिसे गरीब किसानों के चेहरों पर मायूसियो के बादल देखे जा रहे हैं। किसानों की माने तो पिछले 3 सप्ताह से नहर में पानी नहीं आ रहा है।किसानों द्वारा हजारों लाखों रुपए की कीमत से तैयार की गई, फसलें बर्बादी की भेंट चढ़ती जा रही हैं। परिणाम धान की फसल की तैयारी भी अधर में है । समय रहते निचली गंगा नहर में पानी नहीं आया तो धान की फसल भी बर्बाद होना निश्चित है। सिंचाई सम्बन्धी समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनीति गुट के जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से निचली गंगा नहर में पानी छुड़वाए जाने की मांग की। बताया गया है नहर विभाग के अधीक्षण अभियंता से जब जानकारी की तो जिलाध्यक्ष को बताया पानी तो ऊपर से ही नहीं आया। फिर भला नहर में पानी कहां से आए जब तक ऊपर से पानी नहीं आएगा तब तक नहर में पानी का आना मुस्किल है। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के माध्यम से नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से पानी टेल तक पहुंचाए जाने की मांग की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes