Shamshbaad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 18 जून 2023 शमशाबाद क्षेत्र में हमलावर जंगली सुअरो का आतंक जारी महिलाओ को भी बना रहे है शिकार। अब तक आधा दर्जन ग्रामीण किसानो तथा महिलाओं को बना चुके है हमले का शिकार। बनाधिकारियो ने कहा ग्रामीणों के सहयोग से टीम द्वारा पकड़ने का होगा प्रयास।
लगातार जारी हमलो से ग्रामीणों में दहसत किसानों पशु पालकों का खेतो में जाने से परहेज । जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर में जंगली खूंखार सूअरों का आतंक जारी है। हमलावर जंगली सुअरो के आतंक से जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं भय के साए में जूझ रहे ग्रामीण किसान आज कल खेतो की ओर जाने से भी घबराने लगे है। भयभीत किसानों के अनुसार ना जाने कब कहां किस वक्त खूंखार जंगली सूअर हमला कर दें। मालूम रहे बीते दिवस की शाम इसी गांव के रहने वाली ओमवती पत्नी करण सिंह जो खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उसी दौरान खूंखार जंगली सूअर ने हमला कर दिया।महिला की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे हमलावर सूअर को खदेड़ा। पड़ोसी गांव कुइयां धीर निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव भी शाम के वक्त खेतों की ओर जा रहे थे। उसी दौरान खूंखार हमलावर सूअर ने हमला बोल दिया।जिससे बे घायल हो गए। सबसे बड़ी बात यह है इस क्षेत्र में मक्के की फसल बड़ी तादाद में फसल देखी जा रही है। साथ ही आसपास गन्ने की खेत भी ग्रामीणों की अगर मानें इन्हीं फसलों के अंदर खूंखार जंगली सुअरो का बसेरा है। जो देर सवेर मौका पाकर लोगों पर हमलावर हो जाते हैं,और काटकर घायल कर देते हैं। शुक्रवार को इसी गांव के निवासी मेहरबान सिंह जो आम के पेड़ की रखवाली के उद्देश्य पेड़ के नीचे लेटे हुए थे। उसी दौरान जंगली सूअर द्वारा हमला किया गया। इस हमले में बे गंभीर रूप से घायल हो गए।इसी गांव के निवासी हाकिम सिंह को भी जंगली सूअर द्वारा शिकार बनाया गया। उन्हें भी बुरी तरह से काट कर घायल कर दिया। बताया गया है की पसियापुर गांव के निकट कुइयां धीर गांव के लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों को जंगली सूअरो द्वारा शिकार बनाया जा चुका है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सुअरो के हमलों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है इस वक्त खेतों में तमाम तरह की फसलें तैयार हो रही हैं तमाम पशुपालक अपने अपने पशुओं के लिए खेतों से चारा लेने जाते है। जंगली सुअरो के लगातार जारी हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। गांव किसानों का कहना था लगातार बढ़ रहे जंगली सुअरो के हमलों के कारण खेतों में जाना छोड़ दिया । अब खेतों में फसल की रखवाली रामभरोसे है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार कल तक खेतों में हमला करने वाले जंगली सूअर अब गांव में घुसकर हमला करने लगे हैं।जो एक चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से टीम भेजकर ग्रामीणों की जान के दुश्मन बने खूंखार जंगली सुअरो को पकड़ बाए जाने की मांग की। वन विभाग के दरोगा राकेश तिवारी ने बताया शनिवार की सुबह गांव में टीम को भेजा गया था। मगर आवश्यक कार्य होने के कारण सूअरो को पकड़ने की रणनीति नहीं बनाई जा सकी उन्होंने बताया शाम के वक्त ग्रामीणों के सहयोग से खूंखार जंगली सुअरो को भगाने तथा पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep