Shamshabad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 17 जून 2023। खंड विकास अधिकारी कार्यालय शमशाबाद में ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुई बोर्ड की प्रथम बैठक। 5 करोड़ की लागत से 10 प्रस्ताव पारित ।
ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित की गई बैठक में हर वर्ष बाढ़ से होने वाली तबाही पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही बाढ़ से हर वर्ष होने वाली तबाही को रोकने के लिए गंगा नदी के दोनों तरफ बांध बनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को खंड विकास अधिकारी शमशाबाद कार्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष श्रीमती सुषमा वर्मा पति राजवीर सिंह खंड विकास अधिकारी शमसाबाद समीम असरफ की उपस्थिति में बोर्ड की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लगभग आधा सैकड़ा ग्राम प्रधानों की उपस्थित रही बही 95 में लगभग 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन आरंभ होते ही बिकास सम्बन्धी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें विकास संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से पारित किया गया। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से 5 करोड़ की लागत से 10 प्रस्ताव पारित किए गए । पारित किए गए प्रस्तावो में एक गांव से दूसरे गांव तक इंटरलॉकिंग सीसी मार्ग के जरिए दोनो को जोड़ना सीसी मार्ग के अलावा पानी के निकास के लिए नाला नाली का निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्राम मनरेगा द्वारा कच्चा पक्का निर्माण कार्य कराया जाना हैंड पंप रिबोर का कार्य कराए जाने के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट का निर्माण कराया जाना प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड की प्रथम बैठक में विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के अंतर्गत 150 किलोमीटर के अंतराल में ऐसे गांव जो गंगा नदी के किनारे आसपास हैं यहां हर साल बाढ़ से तबाई होती है और बाढ़ से ग्रामीणों को तबाही में काफी नुकसान उठाना पड़ता है। एक तरफ बाढ़ के पानी में किसानों की हजारों लाखों रुपए की कीमत से तैयार की गई फसलें बर्बाद हो जाती हैं।वहीं दूसरी तरफ बाढ़ की तबाही में गांव के गांव कट जाते हैं।कभी-कभी बाढ़ की तबाही में लोगों को जान माल हानि भी होती है यह एक जटिल समस्या है।इस समस्या का समाधान होना आवश्यक है। इसके लिए गंगा के दोनों तरफ बांध बनाए जाने का भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग पर मनरेगा द्वारा एक एक कैटल शेड के निर्माण का प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सुषमा वर्मा द्वारा की गई। ब्लाक प्रमुख पति राजवीर सिंह के अलावा खंड विकास अधिकारी शमशाबाद समीम अशरफ मैजुद रहे। लगभग आधा सैकड़ा ग्राम प्रधानों की उपस्थिति रही 95 वे 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी रही। ग्राम प्रधानों में अखलाक अहमद नरसिंह सरनाम सिंह श्री कृष्ण हरिदत्त सिंह रजत कुमार दिलीप कुमार संजीव कुमार तथा शुगर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug