ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप- Farrukhabad News

Picsart 22 09 04 17 37 09 474

farrukhabad news, the end times news,fbd news

शमसाबाद /फर्रुखाबाद 4 सितंबर 2022 राशन के लिए भटक रहे ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से दबंग कोटेदार का कोटा निरस्त कर वितरण व्यवस्था सही करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग कोटेदार मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद भी हम लोगों को हमारे हक का राशन नहीं देता है । उपभोक्ताओं का कहना है कि इसकी सूचना अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी 2 वर्ष से भ्रष्टाचार के चलते यह खेल आज तक जारी है। सरकार का सपना है कोई भी गरीब मजदूर किसान भूखा ना रहे । बुरे वक्त में भी सरकार ने कोटेदारों के माध्यम से निशुल्क राशन उपलब्ध कराया। राशन की दुकानों पर पात्र लोगों को मिलने वाला लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुचाने के लिए तमाम व्यवस्थाएं कीगयी है। मगर भ्रष्टाचार को बढ़ाबा देने बाले कुछ कोटेदार ऐसे भी हैं जो आज भी सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर मनमर्जी से राशन वितरण कर रहे हैं । . विरोध करने बाले लाभार्थियों को कोटेदार के कोप का शिकार होना पड़ रहा है। यहां तक की भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कोटेदार आज भी पहले जैसा रवैया अपनाए हुए मनमर्जी तथा दबंगई से राशन का वितरण कर रहे हैं ।इसका उदाहरण भी देखने को मिला । विकासखंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सैदबाड़ा जहा कोटेदार द्वारा एक लंबे समय से राशन का वितरण ठीक से नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कोटेदार राशन वितरण के बहाने ग्रामीणों को बुलाकर उनका अंगूठा तो लगवा लेता है । लेकिन राशन नहीं देता। कई बार कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवाया गया। अगले दिन राशन देने की बात कही गयी। अगले दिन किसी को चावल से संतुष्ट किया गया किसी को राशन खत्म होने की बात कहकर वापस लौटा दिया गया। ग्रामीणों में कन्हैयालाल ,संजीव कुमार ,रामनरेश दुर्गेश कुमार, विश्राम सिंह, अवधेश कुमार, सचिन कुमार, संदीप कुमार, रामनरेश सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कोटेदार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा राशन वितरण के नाम पर भ्रष्टाचार जारी है । राशन बितरण के मामले में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गयी। जांच के लिये गांव पहुंचे अधिकारियो के भी सुर बदल गए । ग्रामीणों ने दुख जताते हुए कहा कि कोटेदार के दुर्व्यवहार करने तथा राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायत जनपद के उच्चाधिकारियों के अलावा यूपी सरकार से भी की गई । मगर परिणाम जीरो रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के नाम पर जो भी अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें लेनदेन के बाद कोटेदार द्वारा बैरंग लौटा दिया गया। यही कारण है आज भी कोटेदार दबंगई के बल पर नियमों को धता बता कर केबल अपनी मनमर्जी से राशन का वितरण कर रहा है।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes