व्याप्त भ्रष्टाचार, विद्युत कटौती ,जर्जर विद्युत लाइनें तथा जे० ई० सहित अन्य कर्मचारियों को हटाने की मांग करते हुए किसानों ने घेरा विद्युत केंद्र गंगीरी- farrukhabad news

IMG 20220904 WA0050

farrukhabad news,kaimganj news, the end times news,fbd news

किसानों के घेरा डालो आंदोलन की भनक लगते ही फूले अधिकारियों के हाथ -पाँव, दिया समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन
अलीगढ़/ उत्तर प्रदेश 4 सितंबर 2022
विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा लगातार की जा रही अघोषित विद्युत कटौती जैसी समस्याओं से परेशान होकर किसानों ने बड़ी संख्या में अलीगढ़ का गंगीरी विद्युत केंद्र घेर लिया। हजारों की संख्या में आंदोलित किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो जाएगा। बे यहीं रहकर लगातार आंदोलन करते रहेंगे। जिस समय किसान घेराव करने पहुंचे । उनकी हुंकार सुनते ही विद्युत केंद्र पर मौजूद अधिकारी तथा कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। किसानों ने यहां कार्यरत लाइनमैन जेई तथा क्लर्क को तत्काल हटाने की मांग की। इसी के साथ एक किसान के यहां हुई 50 लाख की चोरी का 9 माह से खुलासा ना होने पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए किसानों ने थाने का घेराव करने का ऐलान कर दिया। यह सुनते ही थाना से पहले चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। लेकिन अधिकारियों के एक माह के अंदर चोरी का खुलासा करके माल तथा मुलज्जिम बरामद करने के आश्वासन पर किसानों ने थाने के घेराव का कार्यक्रम निरस्त कर दिया था। भारतीय किसान यूनियन का बैनर लिए हजारों की संख्या में किसान गंगीरी विद्युत केंद्र का घेराव कर रहे थे। यहां क्षेत्रीय किसान ट्रैक्टरों, कारों ,दुपहिया वाहनों तथा साइकिलों से पहुंचे थे । किसान विरोध व्यक्त करते हुए कह रहे थे कि विद्युत विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। यहां दलालों का बोलबाला है । कोई भी काम बिना दलाली के नहीं होता है। पिछले 6 महीने से उनके गांव की विद्युत लाइन जर्जर हालत में टूटी पड़ी है। ट्रांसफार्मर फूक चुके हैं। लेकिन जेई, लाइनमैन और बाबू भ्रष्टाचार के चलते इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और स्पष्ट कर दिया कि बे तब तक विद्युत केंद्र छोड़कर नहीं जाने वाले जब तक इन भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाकर सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता और यह कहते हुए किसानों ने घेरा डालो आंदोलन की घोषणा कर दी। यह सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई।आनन-फानन अधीक्षण अभियंता ,अधिशासी अभियंता ने प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ विद्युत के माध्यम से किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके द्वारा चिन्हित कराए गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से इस विद्युत केंद्र से हटाकर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। तथा टूटी पड़ी विद्युत लाइनों को 1 सप्ताह के अंदर सही करा दिया जाएगा । किसानों को यह आश्वासन भी दिया गया कि इसके तुरंत बाद ग्रामीण क्षेत्र को बिना किसी कटौती के निर्बाध रूप से निरंतर हर रोज 10 घंटे विद्युत सप्लाई दी जाएगी। अपनी मांगो के निराकरण हेतु मिले आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आंदोलित किसानों ने फिलहाल यह कहते हुए कि किया गया वादा पूरा होना चाहिए, नहीं तो समय सीमा के बाद बे फिर इसी तरह इस विद्युत केंद्र पर ताला डालकर घेरा डालो आंदोलन शुरू कर देंगे । आंदोलन स्थगित होने के बाद किसान अपने संगठन कार्यालय उद्घाटन स्थल पर पहुंचे। जहां उनके वरिष्ठ पदाधिकारियों ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया और इसकी जिम्मेदारी अपने संगठन के सक्रिय नए पदाधिकारियों को सौंपी। कार्यालय उद्घाटन तथा विद्युत केंद्र घेरा डालो आंदोलन अवसर पर अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल प्रवक्ता पंडित ओम देव शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ रामखिलाड़ी सविता, युवा जिला अध्यक्ष अलीगढ़ गिरंद सिंह, जिला अध्यक्ष कासगंज आशीष गांधी, सुरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, भगवान सिंह, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, किशन पाल, शैलेंद्र चौधरी, भूपेंद्र कुमार सिंह, देवेन्द्र यादव, मानवेंद्र कुमार सहित भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि लंबे समय से यहां चल रहे भ्रष्टाचार व दलाली एवं विद्युत आपूर्ति न मिलने के कारण किसानों की फसलें सूखने लगी थी। वही भीषण गर्मी में आमजन के साथ ही पशुओं तक के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। लेकिन फिर भी यहां के कर्मचारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। ऐसी विषम परस्थिति के बाद ही किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने संगठित होकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विद्युत केंद्र के घेराव का कार्यक्रम बनाकर उसका घेराव किया था। यदि विद्युत कर्मचारी पहले ही अपने कर्तव्य का पालन करते तो किसान आंदोलन करने को बाध्य नहीं होते। शासन की मंशा के विपरीत आचरण करके शासन को ऐसे ही कर्मचारी बदनाम करने की साजिश करते हैं। जिससे जन सामान्य में शासन की नीतियों के प्रति अविश्वास पनपने लगता है । किसानों का कहना है कि इन कर्मचारियों को केवल हटाना ही पर्याप्त नहीं होगा। इनके कारनामों से भ्रष्टाचार अजगर की तरह मुंह फैला लेता है। इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी होनी चाहिए। जिससे कि भविष्य में ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी पुनः भ्रष्टाचार करने की हिम्मत न कर सकें।

 

संबादाता अलीगढ़

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes