-
बंदरों के हमले से किशोर हुआ घायल- हालत गंभीर
-
आए दिन बंदर किसी न किसी बच्चे महिला या फिर बालिग व्यक्ति को हमला कर घायल कर देते हैं
कायमगंज न्यूज़ / फर्रुखाबाद न्यूज़ 11 सितंबर 2022
लगातार बढ़ रही कट्टर बंदरों की संख्या ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। आज थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर निवासी रघुनंदन यादव के 9 वर्षीय बेटे ऋषि यादव को बंदरों के झुंड ने हमला कर ,अपने नुकीले दांतो से काटकर लहूलुहान कर दिया । घायल ऋषि गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 4 का छात्र है ।आज रविवार का अवकाश होने की वजह से अपने घर पर था । वह किसी काम से अपने मकान की छत पर आज प्रातः 8:00 बजे पहुंचा। उसी समय अचानक 4 – 5 खूंखार बंदरों ने उसे घेर लिया। बच्चा जब तक कुछ समझ पाता। तब तक बंदरों ने उस पर हमला बोलकर उसे छत पर ही गिरा दिया और उसकी पीठ में नुकीले दांत अड़ा कर कई जगह कई गहरे घाव बना दिए। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के तथा घरवाले लाठी डंडे लेकर दौड़ते हुए छत पर पहुंचे। जहां उन्होंने बड़ी मुश्किल से बंदरों के बीच में घिरे बच्चे को छुड़ाया। घायल छात्र इतना भयभीत हो गया कि काफी देर तक कुछ बता ही नहीं सका। थोड़ी देर बाद उसने बताया कि वह छत पर गया था ।
उसी समय बंदरों ने उस पर हमला कर दिया । घायल को उसका पिता उपचार के लिए गांव से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर चला गया । यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां अलियापुर गांव में कट्टर बंदरों के हमले से अब तक आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं ।ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन लोगों के तो हड्डियों में फैक्चर हो चुका है। बंदरों की बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। आए दिन बंदर किसी न किसी बच्चे महिला या फिर बालिग व्यक्ति को हमला कर घायल कर देते हैं। ग्रामीणों ने बंदरों की समस्या से निजात पाने के लिए वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। उनका कहना है कि छोटी आबादी के इस गांव में बंदरों की संख्या एक अनुमान के अनुसार अब तक लगभग 150 से कुछ अधिक होगी । यदि इन्हें नहीं पकड़ा गया तो कुछ ही समय बाद इनकी संख्या बहुत अधिक बढ़ जाएगी और यह बंदर ग्राम वासियों का जीना दूभर कर देंगे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
और पढें:-
-
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े, किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
-
ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकृत मरीजों को दवाइयां तथा वैक्सीनेशन के साथ दिया चिकित्सीय परामर्श
-
सदभावना मंच ने फिर आयोजित किया आमने सामने कार्यक्रम*
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग ट्रैक्टर पंपिंग सेट तथा अन्य सामान जलकर हुआ बर्बाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep