Farrukhabad News: ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से लगभग 05 लाख से अधिक कीमत का तेल अज्ञात चोरों ने चुराया

Farrukhabad News

फर्रुखाबाद 26 अक्टूबर 2022
भगवान गौतम बुद्ध के स्वर्गावतरण बाले ऐतिहासिक तीर्थ स्थल संकिसा नगरी के पास विद्युत विभाग का 33 / 11 केवीए विद्युत उप केंद्र स्थापित है। इस उप केंद्र में 5 एमबीए पावर परिवर्तक ट्रांसफार्मर लगा है । इसी माह की 23 / 24 अक्टूबर की रात में ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल की चोरी कर ली।

जब तेल के अभाव में ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी महसूस हुई तो उसी रात समय लगभग 2:00 बजे लाइनमैन के हेल्पर जय देश ने इसकी जानकारी संबंधित जेई रंगलाल पाल को दी ।जानकारी होने पर अवर अभियंता श्री पाल ने मौके पर जाकर जांच कर पता लगाने का प्रयास किया ,तो बात सच निकली। तेल चोरी होने की घटना के बारे में उप केंद्र पर परिचालन हेतु कार्यरत एसएसओ मनोहर लाल तथा एसएसओ सहायक नागपाल से जानकारी करने का प्रयास किया गया। इस पर इन दोनों ने किसी भी तरह की जानकारी होने से साफ मना कर दिया।

उनके द्वारा ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना से अनभिज्ञता व्यक्त करना संदेह के घेरे में आता है। क्योंकि ड्यूटी पर मौजूद रहने के बावजूद भी इन्हें इसका पता क्यों नहीं लगा,,? इस तरह ड्यूटी करने का मतलब ही क्या रह जाता है ?खैर जो भी हो तेल चोरी की घटना की लिखित तहरीर अवर अभियंता द्वारा पुलिस को दी गई।

इसमें कहा गया है कि चोरी गए तेल की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes