बच्चों ने लिया आतिशबाजी से दूर रहने का संकल्प ,वही रसोइयों को साड़ी तथा मिष्ठान पैकेट दे किया सम्मानित

Picsart 22 10 22 20 00 02 911 jpg

कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 अक्टूबर 2022
विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में मध्यान्ह अवकाश के बाद हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली जैसे पावन त्यौहार पर इस विद्यालय में कार्यरत रसोइयों को विद्यालय प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल साड़ी एवं मिष्ठान पैकेट देकर सम्मानित कर रहे थे। यह कार्यक्रम चल ही रहा था। उसी समय विद्यालय कैंपस में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव अचानक पहुंचे। उन्होंने इस कार्यक्रम को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और जब उन्हें यह जानकारी मिली कि इस विद्यालय में हेड मास्टर द्वारा हर अवसर पर रसोइयों को सम्मानित करने की परंपरा बना रखी है। तो उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की और इसी तरह दूसरे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों / इंचार्ज प्रधान अध्यापकों से इस परंपरा का अनुसरण करने की उम्मीद व्यक्त की। आकस्मिक निरीक्षण करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के रखरखाव, मध्यान भोजन आदि व्यवस्थाओं को देखा तथा अभिलेखीय़ निरीक्षण भी किया ।। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को उन्होंने पटाखा फुलझड़ी आदि आतिशबाजी न चलाने का संकल्प दिलाया ।उन्होंने बच्चों को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ता है ।हर जीव तथा मनुष्य को सांस लेने में परेशानी होती है। जिससे कई तरह की बीमारियां होने का डर बना रहता है । इसके अलावा बारूद से ही आतिशबाजी बनती है। बारूद ज्वलनशील तथा विस्फोटक पदार्थ है । आतिशबाजी चलाते समय थोड़ी भी असावधानी होने पर आप जैसे बच्चों को जलने झुलसने घायल होने का खतरा भी रहता है। इसलिए बगैर आतिशबाजी के ही दीपावली का त्यौहार दूसरे साधनों का प्रयोग कर खुशी के साथ मनाए और त्योहार की खुशियां अपने मित्रों परिवार वालों तथा ग्रामीणों को भी दें। यही त्यौहार मनाने का सबसे अच्छा तरीका होता है। इस संकल्प को दोहराते हुए बच्चों ने अपनी भाषा में स्पष्ट कहा कि बे पटाखे आदि आतिशबाजी नहीं चलाएंगे और यह संदेश अपने गांव के दूसरे बच्चों तथा ग्रामीणों को भी देकर उनसे कहेंगे कि सभी लोग आतिशबाजी से दूर रहकर खुशी- खुशी दीपावली त्यौहारमनाएं।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक ने विद्या देवी, आशा देवी, उमा, कामिनी,खेतल सिंह, धीरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। इस खुशी के मौके पर जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य सोबरन सिंह बघेल, श्याम सिंह, मुकेश पाल, रामकिशोर , योगेन्द्र कुमार, आकाश पाल आदि उपस्थित रहे। राजकिशोर शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes