कर्ज न चुका पाने से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

– परिजन सूदखोरी करने बालों द्वारा धमकी दिए जाने से भयभीत होने को ,आत्महत्या का कारण बता रहे हैं-

फर्रुखाबाद 15 अप्रैल 2022
नगर में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर नौकरी करके अपनी गुजर-बसर करने वाले व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। घटना की पृष्ठभूमि में गरीबी तथा तंगहाली के चलते कर्ज पर लिया गया रुपया वापस न कर पाने की बात चर्चाओं के अनुसार सामने आ रही थी। बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खाँ निवासी 24 वर्षीय सुनील सागर पुत्र राजकुमार सागर मोहल्ला लिंजी गंज में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर नौकरी करता था । आज सुबह 7:00 बजे उसका शव तहमद के फंदे में फांसी पर झूलता हुआ स्टोर रूम में मृतक के भाई शिवम ने देखा। झूलते हुए शव को फंदे से नीचे उतारकर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात करते हुए पता लगाने का प्रयास किया। मृतक की मां गुड्डी देवी का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। वही परिजन आरोप लगाते हुए कह रहे थे कि मोहल्ला सिंधी कॉलोनी एवं मोहल्ला डिग्गी ताल निवासी कुछ सूदखोरों से सुनील ने जरूरत पडने पर रुपया उधार लिया था। मूल तथा ब्याज समय से न चुका पाने के कारण सूदखोर आए दिन सुनील को धमका कर अपमानित करते थे। परिजनों के अनुसार सूदखोरी का धंधा करने वाले लोग उससे मकान पर कब्जा कर लेने की बात कहते हुए बेघर कर देने की धमकियां भी देते थे। मृतक के घरवाले आरोप लगाते हुए बता रहे थे कि अभी एक-दो दिन पहले ही सूदखोर उसके घर पर आए थे । उन्होंने रुपया अदा न कर पाने पर बहुत ही गंभीर धमकी देते हुए, अपमानित किया था। जिससे भयभीत होकर सुनील ने आत्महत्या कर ली है । प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस संबंध में कोई लिखित तहरीर मिलने पर ही कार्यवाही की जाएगी। फिर भी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes