नई व्यवस्था के अनुसार शराब दुकानों तथा अन्य संबंधित सभी को प्राप्त करना होगा खाद्य विभाग से लाइसेंस

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

फर्रुखाबाद 15 अप्रैल 2022

शासन द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार अब खाने योग्य उन सभी वस्तुओं की बिक्री करने वालों को अपने टर्नओवर के हिसाब से खाद्य सुरक्षा विभाग में पंजीकरण कराने के साथ ही यहां से लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश के प्रभावी होने से अब आबकारी विभाग के अनुज्ञापी[ठेकेदारों] को भी खाद्य विभाग से लाइसेंस प्राप्त करना जरूरी हो गया है । इस नियम के लागू होने से नए बदलाव में जिस तरह आबकारी विभाग के सक्षम अधिकारी शराब ठेकों की दुकानों की जांच कर गुणवत्ता देखते थे। ठीक उसी तरह अब खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी शराब ठेकों की जांच करने के साथ ही सैंपल लेने के लिए अधिकृत हो जाएंगे।
इस नई व्यवस्था के अंतर्गत राशन कोटेदार, स्कूल कॉलेजों की कैंटीन, सभी प्रकार की शराब तथा वीयर, भांग के ठेके, आंगनवाड़ी केंद्र, खाद्य प्रसंस्करण यूनिट जैसे संबंधित सभी को खाद्य विभाग से लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक कर दिया गया है । नई व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद संजय कुमार सिंह ने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक करने का आदेश भी पारित कर दिया हैं। इसकी जानकारी देते हुए सैयद शाहनवाज हैदर आबिदी सहायक आयुक्त खाद्य -2 ने कहा है कि 18 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सायंकाल 3:00 बजे मीटिगं होना सुनिश्चित की गई है। इस मीटिंग में सीएमओ ,जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी,, जिला विद्यालय निरीक्षक ,जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित अन्य सभी अधिकारियों को भाग लेने के लिए सूचित कर दिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes