लोडर की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत साथी गंभीर रूप से घायल

Picsart 22 05 27 06 04 44 428

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 27 मई 2022
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया। जबकि लोडर का चालक मौके से फरार हो चुका था । पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद एटा के कोतवाली क्षेत्र अलीगंज के गांव ददुआपुर के मूल निवासी हाल निवासी शमशाबाद थाना क्षेत्र के सेरईया गांव के शेर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अनिल कुमारअपने दोस्त आदेश के साथ फर्रुखाबाद अपनी बाइक का चालन शुल्क जमा करने न्यायालय फतेहगढ़ जा रहा था । जब वह शमसाबाद- फर्रुखाबाद रोड पर मुड़िया खेड़ा गांव के पास पहुंचा। उसी समय फर्रुखाबाद की तरफ से दूध लादकर आ रहे, लोडर ने सामने से ही टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त आदेश उर्फ महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकानदारों ने सूचना परिजनों को दी और ग्राम प्रधान पंकज राजपूत ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक हेलमेट लगाए था, हेलमेट भी टूट कर दूर जा गिरा। रोड पर सुबह के समय जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने भीड़ को एक साइड कर ,जाम खुलवाया । घायल आदेश उर्फ़ महेश को परिजनों ने प्राइवेट नर्सिंग होम पर भर्ती कराया। मृतक की पत्नी मंजू गश खाकर गिर गई। मृतक के दो पुत्रियां निहारिका और तनु एक पुत्र छोटू मृतक की मां सरला देवी का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था ।मृतक दो भाई है, छोटे भाई सुनील है ।थाना अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया लोडर की टक्कर से युवक की मौत हुई है। लोडर को कब्जे में लिया है ,उसमें दूध के कैन रखे हैं ,और बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।

शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes