जीएसटी टीम ने 56 लाख की अवैध तंबाकू की सीज, 34.35 लाख का फर्म पर लगाया जुर्माना

Picsart 22 05 27 05 48 18 074

शमसाबाद फर्रुखाबाद 26 मई 2022 आज जीएसटी अधिकारियों ने छापा मारा। जिससे शमशाबाद कस्वे के तंबाकू व्यापारियों में हड़कंप मच गया । जीएसटी टीम ने मौके पर 56 लाख का अघोषित माल मिलने पर सीज कर दिया गया। कंपनी मालिक पर 34.35 लाख का जुर्माना लगाकर खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख कब्जे में ले लिए। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।शमसाबाद कस्वा में स्थित शुभम सेल्स कार्पोरेशन कंपनी तंबाकू का कारोबार करती है। यहां से पैकिंग व खुली तंबाकू बिक्री का बड़े स्तर पर काम होता है। टैक्स चोरी की गोपनीय सूचना पर जीएसटी इटावा मंडल के संयुक्त आयुक्त हरीलाल प्रजापति ने सहायक आयुक्त चरन सिंह, फर्रुखाबाद के सहायक आयुक्त अतुल उमराव, वाणिज्य कर अधिकारी सचल दल अभिषेक मिश्रा व गणेश यादव के साथ छापा मारा। मौके पर 56 लाख रुपये की पैक्ड व खुली तंबाकू मिली। इसका फर्म के पास कोई लेखाजोखा नहीं मिला। इस पर अघोषित माल को सीज करा दिया गया। कंपनी मालिक पर 34 लाख 35 हजार रुपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने तीन घंटे तक जांच की। गड़बड़ी मिलने पर तंबाकू खरीद-बिक्री से संबंधित आठ पर्चे व अन्य अभिलेख कब्जे में ले लिया।संयुक्त आयुक्त हरीलाल प्रजापति ने बताया कि फर्म का करीब तीन करोड़ रुपये वार्षिक टर्नओवर है। अघोषित माल का 34.35 लाख कर व जुर्माना तीन दिन में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिलेखों की जांच के बाद टर्नओवर के हिसाब से कर निर्धारण कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes