Farrukhabad news -‘अस्मिता लीग’ में बालिकाओं-महिलाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में सहभागिता कर दिया अपनी मेधा का परिचय
फर्रुखाबाद :-8 मार्च2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘अस्मिता लीग’ का आयोजन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर माहौल में हुआ। MY BHARAT और खेलो इंडिया SAI के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर की बालिकाओं और महिलाओं ने भाग लेकर अपनी दमदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रहीं, जबकि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ लेमन रेस में अंडर-13, 13-18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने जोरदार प्रतिस्पर्धा दिखाई।
अंडर-13 वर्ग में रौनक ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में शानदार जीत दर्ज कर सबका ध्यान खींचा, जबकि लेमन रेस में नैंसी अव्वल रहीं। 13-18 वर्ग में 100 मीटर में शिवांगी, 200 मीटर में रागिनी और 400 मीटर में राजुल यादव विजेता रहीं, वहीं लेमन रेस में प्रज्ञा ने बाजी मारी। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर में प्रकृति वर्मा, 200 मीटर में सुहानी राठौर और 400 मीटर में रमा देवी प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि लेमन रेस में ऋषिका ने जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि मोनिका यादव ने कहा कि खेल महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। विजेताओं को बाद में कलेक्ट्रेट सभागार में पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी के बीच यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा और आत्मबल का शानदार उदाहरण बन गया।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news महिला दिवस पर जोश भरे माहौल में हुआ खेल का आयोजन
Farrukhabad news -‘अस्मिता लीग’ में बालिकाओं-महिलाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में सहभागिता कर दिया अपनी मेधा[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज CHC बना ‘वसूली का अड्डा’: जच्चा-बच्चा की सलामती के बदले मांगे 2100 रुपये, मना करने पर परिजनों को पीटा
KAIMGANJ NEWS –नर्स की दबंगई: ₹700 देने पर भड़की ‘सिस्टर जी’, वीडियो बनाया तो मोबाइल[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विदेश नीति पर स्पष्टता जरूरी, गलत को गलत कहने का साहस दिखाए सरकार: सलमान खुर्शीद
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहेज की बलि चढ़ी ‘शिवानी’: मकान बनवाने की सनक ने ली विवाहिता की जान, पति पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप!
KAIMGANJ NEWS –प्रेमनगर में सनसनी: ग्वालियर से आए ‘यमराज’ पति ने सुहाग उजाड़ा; भाई बोला-[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंसाफ के नाम पर ‘सड़क पर गदर’: बेकसूर को पीटा, कपड़े फाड़े; कायमगंज पुलिस ने दिखाई सख्ती, तब शांत हुआ मामला
KAIMGANJ NEWS –खाकी के सामने ‘तांडव’: ट्रैक्टर चालक के फाड़े कपड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां;[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS खाकी की बेरुखी ने घोंटा दम: इंसाफ की चौखट पर न्याय न मिला तो ‘बेटी’ ने चुना मौत का रास्ता!
FARRUKHABAD NEWS वारदात: खेत से लौटते समय किशोरी के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप।[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होली की हुड़दंग नहीं, खूनी रंजिश: लाठी-सरियों से बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, आंगन में फैला खून मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के अलाहदादपुर में कोहराम; सात पर हत्या का मुकदमा, दो महिलाएं गिरफ्तार,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news स्कूल जा रहे मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, मौके पर ही थम गईं अर्जुन की सांसें
Farrukhabad news –मातम में बदली सुबह: बस्ते में ही रह गई अर्जुन की किताबें, लाडले[...]
Mar